एक्सप्लोरर

IND vs NZ: मोंटी पनेसर का दावा- WTC फाइनल में स्पिनर्स के लिए मददगार होगी पिच

मोंटी पनेसर ने कहा, "मुझे लगता है कि साउथैम्पटन का विकेट स्पिनर्स को मदद करेगा और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी स्पिन को बहुत अच्छी तरह से नहीं खेलते हैं. ऐसे में यहां पर भारत को फायदा होने वाला है."

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद से इस खेल से जुड़ी तमाम गतिविधियों पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं. अब पनेसर ने साउथैम्प्टन की पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथैम्प्टन में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (icc world test championship final) का फाइनल खेला जाना है, और पनेसर का मानना है कि इस पीच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होगी. 

पनेसर ने कहा, "मुझे लगता है कि साउथैम्पटन का विकेट स्पिनर्स को मदद करेगा और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी स्पिन को बहुत अच्छी तरह से नहीं खेलते हैं. ऐसे में यहां पर भारत को फायदा होने वाला है."

गौरतलब है कि पनेसर ने इससे पहले कहा था कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 5-0 से जीतेगी, लेकिन अब उनका कहना है कि भारत मेजबान इंग्लैंड पर क्लीन स्वीप नहीं कर पाएगा. हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीय टीम आगामी सीरीज जीत सकती है. क्योंकि उसके पास अच्छे तेज गेंदबाज और अनुभवी बल्लेबाज हैं. 

पनेसर ने कहा, "मुझे लगता है कि इस बार इसका संबंध मौसम से है, लेकिन भारत की यह टीम भी काफी मजबूत है. उनके पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं, वे स्विंग गेंद को बेहतर तरीके से खेलते हैं और उनके स्पिनरों के पास इस बात का बेहतर विकल्प है कि कैसे अच्छा प्रदर्शन किया जाए. मौजूदा भारतीय टीम बहुत अच्छा खेल रही है. वह 5-0 से नहीं, लेकिन सीरीज जरूर जीतेगी."

39 साल के पनेसर ने कहा कि इंग्लैंड की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड किस तरह से प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि इंग्लैंड की टीम इंग्लैंड में बहुत अच्छी है. हालांकि, यह काफी दिलचस्प सीरीज होने वाली है. हमें यह देखना होगा कि जेम्स एंडरसन और स्टुर्ट ब्रॉड किस तरह का प्रदर्शन करते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget