एक्सप्लोरर

IND vs NZ 5th T20: वाइटवॉश के टारगेट के साथ मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

चौथे मैच में भी कीवी टीम अंतिम ओवर में सात रन नहीं बना पाई थी और भारतीय तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने सात रन बचाने के अलावा दो विकेट भी हासिल किए थे.

न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को यहां बे ओवल मैदान पर होने वाले पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में 5-0 की क्लीन स्वीप के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी. वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड की टीम लगातार चार मैच हारने के बाद अब इस मैच में सम्मान बचाने के लिए खेलेगी. कीवी टीम को पिछले दो मैचों में सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा है. कप्तान विराट कोहली ने सीरीज जीतने के बाद कहा था कि उनकी टीम जीत की लय जारी रखना चाहेगी. तीसरे टी-20 मैच में जिस तरह से भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अंतिम ओवर में नौ रन का बचाव किया था और मेजबान टीम के बल्लेबाजों केन विलियम्सन और रॉस टेलर को जरूरी रन नहीं बनाने दिए थे. गेंदबाजी में भी टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी सुपर ओवर में 18 रन का बचाव नहीं कर पाए थे और भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने उनके ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर मैच जिता दिया था. चौथे मैच में भी कीवी टीम अंतिम ओवर में सात रन नहीं बना पाई थी और भारतीय तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने सात रन बचाने के अलावा दो विकेट भी हासिल किए थे. भारतीय टीम ने इस मैच में अपने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को आराम दिया था और बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया था. इसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल नहीं कर पाई थी. जहां एक ओर भारतीय युवा खिलाड़ी एक बार फिर मिले मौकों को अच्छे से भुनाने के लिए तैयार हैं तो अनुभवी न्यूजीलैंड की टीम चाहेगी वह इस सीरीज में भारत के हाथों 0-5 की क्लीन स्वीप से बचें. बल्लेबाजी में जहां चौथे मैच में विलियम्सन की गैर मौजूदगी में कोलिन मुनरो और टिम सेइफर्ट ने अच्छा प्रदर्शन किया था, तो वहीं गेंदबाजी में साउदी का फॉर्म चिंता का विषय है. न्यूजीलैंड की टीम चाहेगी कि उसके कप्तान फिट होकर इस मैच में लौटे ताकि वह अपने अनुभव से टीम को क्लीन स्वीप होने से बचा सकें. टीमें (संभावित) : भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), संजू सैमसन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर. न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, स्कॉट कुगलेजिन, कोलिन मुनरो, कोलिन डी ग्रांडहोम, टॉम ब्रूस, डार्ली मिशेल, मिशेल सैंटनर, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेटे, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget