एक्सप्लोरर

IND vs NZ 3rd T20: पिच क्यूरेटर ने बताया नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्या होगा मैच विनिंग स्कोर, ओस को लेकर कही ये बात

Match Winning Score On Narendra Modi Stadium Pitch: अहमदाबाद में खेले जाने वाले निर्णायक मुकाबले की पिच को लेकर क्यूरेटर ने 170 से 175 रन बनने की उम्मीद जताई है.

IND vs NZ 3rd T20, Narendra Modi Stadium Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज के दूसरे मुकाबले को भले ही भारतीय टीम ने 1 गेंद शेष रहते अपने नाम किया, लेकिन इस मैच की पिच ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं. लखनऊ में खेले गए दूसरे मुकाबले में जहां कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन ही बना सकी थी. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को भी काफी संघर्ष करना पड़ा और वो मैच को 19.5 ओवरों में खत्म करने में कामयाब हो सके थे. ऐसे में निर्णायक मुकाबले की पिच को लेकर सभी के मन में सवाल उठना लाजिमी है. इस बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पिच क्यूरेटर ने बताया है कि वहां मैच विनिंग स्कोर क्या होगा.

बता दें कि अभी तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 2 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जबकि 3 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. वहीं इस मैदान के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो पहली पारी के दौरान वो 174 रनों के आसपास का देखने को मिला है.

पिच क्यूरेटर के अनुसार 170 से 175 का लक्ष्य इस पिच पर हो सकता बेहतर

अहमदाबाद की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां के पिच क्यूरेटर के अनुसार इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यदि 170 से 175 तक का स्कोर करती है तो वह काफी बेहतर लक्ष्य साबित हो सकता. वहीं दूसरे बल्लेबाजी करने के दौरान ओस भी काफी अहम भूमिका निभा सकती है.

वहीं दूसरी बल्लेबाजी के दौरान ओस भी अपना असर दिखा सकती है जिससे टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी. भारतीय टीम ने इस मैदान पर अपना आखिरी टी20 मुकाबला साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और उस मैच में टीम इंडिया ने 36 रनों से जीत हासिल की थी.

बता दें कि लखनऊ में खेले गए पिछले टी20 मुकाबले की पिच को लेकर भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी इसे किसी सदमे से कम नहीं कहा था. उस मुकाबले में दोनों ही टीमों की तरफ से एक भी बल्लेबाज छक्का मारने में कामयाब नहीं हो सका था.

ये भी पढ़े...

Ravindra Jadeja ने इस यंग स्टार खिलाड़ी को बताया India का फ्यूचर, IPL 2022 में मचाया था धमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget