एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड पर कहर बनकर टूटे यशस्वी जायसवाल, सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी

Yashasvi Jaiswal IND vs ENG: यशस्वी भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही इस सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. उनका बल्ला खूब रन बरसा रहा है.

Yashasvi Jaiswal IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. यशस्वी ने टीम इंडिया के लिए राजकोट टेस्ट में शतक जड़ दिया. उन्होंने दूसरी पारी में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 104 रन बनाए. हालांकि इसके बाद रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. यशस्वी का इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने विशाखापट्टनम में दोहरा शतक जड़ा था. वहीं हैदराबाद में अर्धशतक लगाया था.

यशस्वी ने इंग्लैंड की हवा कर दी है टाइट -

यशस्वी इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं. वे इस सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. यशस्वी ने राजकोट टेस्ट मैच के तीसरे दिन तक कुल 435 रन बनाए हैं. उन्होंने 6 पारियों में एक शतक और एक दोहरा शतक लगाया है. उन्होंने हैदराबाद में अर्धशतक लगाया था.

शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में यशस्वी का शानदार प्रदर्शन -

यशस्वी ने सीरीज के पहले मैच में ही अपना इरादा जाहिर कर दिया था. उन्होंने हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में दमदार बैटिंग करते हुए 80 रन बनाए थे. हालांकि वे दूसरी पारी में 15 रन बनाकर ही आउट हो गए थे. यह मुकाबला टीम इंडिया हार गई थी. इसके बाद यशस्वी विशाखापट्टनम पहुंचे. उन्होंने इस मुकाबले में दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने 209 रनों की शानदार पारी खेली. अब वे राजकोट में बरस रहे हैं. यशस्वी ने 133 गेंदों में 104 रन बनाए. हालांकि इसके बाद वे रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए.


IND vs ENG: इंग्लैंड पर कहर बनकर टूटे यशस्वी जायसवाल, सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी

सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बैटर हैं यशस्वी -

यशस्वी भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर हैं. उन्होंने छह पारियों में अभी तक 15 छक्के लगाए हैं. यशस्वी चौके लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने छह पारियों में अभी तक 45 चौके लगाए हैं. वहीं बेन डकेट 47 चौकों के साथ पहले नंबर पर हैं.

बैजबॉल नहीं जैसबॉल कहिए -

दरअसल इंग्लैंड के बैजबॉल रणनीति की काफी हवा बनी हुई थी. इंग्लैंड के प्लेयर्स बैजबॉल रणनीति के तहत काफी एग्रेसिव बैटिंग करते हैं. वे शुरुआत से ही रन बनाने के लिए अटैकिंग बैटिंग करते हैं. लेकिन यशस्वी ने उनकी रणनीति को उन्हीं के खिलाफ इस्तेमाल किया. यशस्वी ने काफी छक्के और चौके लगाए हैं. 

यह भी पढ़ें : Watch: यशस्वी जायसवाल के अजब-गजब शॉट देखकर खुश हुए द्रविड़, वायरल हो रहा बैटिंग कोच का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget