एक्सप्लोरर

IND vs ENG: Virat Kohli ने तेज गेंदबाज Mohammed Siraj की तारीफ की, बोले- 'वह किसी को भी आउट कर सकते हैं'

Virat Kohli Statement: मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने अब तक इंग्लैंड (England) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 विकेट हासिल किए हैं.

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में 11 विकेट चटकाकर तहलका मचाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने जमकर तारीफ की है. कोहली का कहना है कि इस तेज गेंदबाज का आत्मविश्वास ऐसे स्तर पर पहुंच गया है, जहां वह खेल में किसी भी समय किसी भी बल्लेबाज को आउट कर सकते हैं. मोहम्मद शमी (Mohammed Shami), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और इशांत शर्मा (Ishant Sharma) की मौजूदगी वाली तेज गेंदबाजी चौकड़ी के सबसे युवा सदस्य सिराज ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है. 

क्या बोले विराट कोहली 
कोहली ने तीसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "मैं सिराज को देखकर बिलकुल भी हैरान नहीं हूं, क्योंकि मैंने उन्हें करीब से देखा है. वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके पास कौशल हमेशा से था. आपको इस कौशल का साथ देने के लिए आत्मविश्वास की जरूरत थी, आस्ट्रेलिया श्रृंखला में उन्हें यह आत्मविश्वास दिया." कप्तान ने कहा, "वह जब मैदान पर उतरते हैं, तो उसे पता है कि वह कभी भी किसी को भी आउट कर सकते हैं और अपने खेल पर उनका विश्वास नए स्तर पर पहुंच गया है."

कोहली ने कहा कि सिराज के आत्मविश्वास ने उन्हें आक्रामक बना दिया है. उन्होंने कहा, "उसे अपने रंग में रंगा देखकर मैं बेहद खुश हूं, वह ऐसा गेंदबाज बनेगा जो आंख से आंख मिलाकर खेलेगा और खिलाड़ियों को आउट करने की कोशिश करेगा और जो डरेगा नहीं, वह पीछे नहीं हटेगा."

रोहित और राहुल की भी सराहना की
कोहली ने सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की भी तारीफ की और उम्मीद जताई कि उनकी अच्छी फॉर्म जारी रहेगी. रोहित ने दो टेस्ट की चार पारियों में अब तक 36, 12, 83 और 21 रन बनाए हैं जबकि राहुल ने 84, 26, 129 और पांच रन का योगदान दिया है. 

कोहली ने कहा, "जब आप विदेशी सरजमीं पर खेलते हो तो सलामी जोड़ी का संयोजन सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक होता है. इसलिए लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है वह शानदार हैं और हमें उम्मीद है कि वे इसी तरह खेलना जारी रखेंगे."

कोहली ने कहा कि उन्हें लार्ड्स में जिस तरह का विकेट मिला उन्होंने उससे अलग तरह के विकेट की उम्मीद की थी. उन्होंने कहा, "जिस तरह की पिच थी उसे देखकर हम हैरान थे, ईमानदारी से कहूं तो मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी और मैंने सोचा था कि अधिक घास होगी."

यह भी पढ़ेंः Virat Kohli Records: कप्तान Virat Kohli इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में रच सकते हैं इतिहास, जानें खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget