एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: 7 साल के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

IND Vs ENG: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आखिरी टेस्ट की पहली पारी में बिना खाता खोले हुए ही पवेलियन वापस लौट गए. इस सीरीज में यह दूसरा मौका रहा जब विराट कोहली बिना खाता खोले ही आउट हुए. सात साल बाद यह दूसरी सीरीज है जिसमें विराट कोहली दो बार अपना खाता नहीं खोल पाए.

IND Vs ENG: इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पकड़ बेहद मजबूत बना ली है. टीम इंडिया पहली पारी में 89 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अभी उसके हाथ में तीन विकेट हैं. लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए दूसरा दिन बेहद ही निराशाजनक रहा. विराट कोहली 7 साल बाद एक ही सीरीज में दो बार शून्य पर आउट हुए.

विराट कोहली चेतेश्वर पुजारा का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए थे. आलराउंडर बेन स्टोक्स ने विराट को खाता नहीं खोलने दिया. विराट इस पारी में सिर्फ आठ गेंदों का सामना कर सके और स्टोक्स की गेंद पर विकेट के पीछे बेन फोक्स के हाथों लपके गए.

पहले भी इंग्लैंड के खिलाफ हुए थे आउट

इससे पहले इसी सीरीज के दूसरे टेस्ट में मोईन अली ने चेन्नई में विराट को शून्य पर बोल्ड कर दिया था. भारत ने हालांकि यह मैच 317 रनों से जीतते हुए सीरीज में बराबरी की थी. विराट कोहली 7 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ ही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में दो बार शून्य पर आउट हुए थे.

अब अगर सिर्फ बेन स्टोक्स की बात करें तो उन्होंने पांचवीं बार विराट को आउट किया है. विराट सबसे अधिक बार स्टोक्स के शिकार बने हैं. स्टोक्स ने आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज फाफ डु प्लेसिस, डीन एल्गर और भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को चार-चार मर्तबा आउट किया है.

बता दें कि इंडिया चार मैचों की सीरीज में पहले ही 2-1 से बढ़त बना चुका है. दूसरे दिन रिषभ पंत के शतक और सुंदर के अर्धशतक ने इंडिया को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है जहां से उसके मैच गंवाने की आशंका कम रह गई है.

राजस्थान रॉयल्स जल्द उठा सकता है बड़ा कदम, सामने आई है बेहद ही अहम जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget