एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, अभ्यास में चोटिल हुए ऋषभ पंत, जानिए कैसी है हालत

IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम बैकेनहैम में तैयारी कर रही है. अभ्यास के दौरान उपकप्तान ऋषभ पंत चोटिल हो गए, उनके हाथ पर गेंद लगी.

Rishabh Pant Injury: इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम लंदन से करीब 15 किलोमीटर दूर छोटे से शहर बैकेनहैम में तैयारी कर रही है. पहला टेस्ट 20 जून से हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले अभ्यास के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गए. एक गेंद उनके बाएं हाथ पर जाकर लगी, जिसके बाद उन्होंने नेट में अभ्यास नहीं किया.

शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड गई टीम में कई युवा प्लेयर्स हैं, लेकिन ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी प्लेयर्स भी हैं, जो दौरे पर महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे. विकेट कीपर बल्लेबाज पंत उपकप्तान हैं, जिनको रविवार 8 जून को अभ्यास के दौरान एक गेंद लगी.

ऋषभ पंत के हाथ में लगी गेंद

टीम इंडिया 6 जून को इंग्लैंड पहुंची थी, जिसके बाद टीम ने 7 जून को लॉर्ड्स में फिटनेस ड्रिल्स की. कोशिश थी कि प्लेयर्स इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को ढाल सके. 8 जून से टीम इंडिया ने बैकेनहैम में अभ्यास शुरू किया, ये शहर लंदन से करीब 15 किलोमीटर दूर है. यहीं पर टीम इंडिया 10 दिनों तक अभ्यास करेगी.

रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत जब नेट पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनके बाएं हाथ पर गेंद लगी. उन्हें काफी दर्द हुआ, जिसके बाद मेडिकल टीम को तुरंत बुलाया गया. जांचने के बाद पंत के हाथ पर आइस पैक लगाया गया. कुछ देर बाद पट्टी बांधी गई. इसके बाद पंत ने अभ्यास नहीं किया. 

इससे पहले ऋषभ ने काफी समय तक बल्लेबाजी की थी, उन्होंने थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट और अपने साथी खिलाड़ियों की गेंदों का सामना किया. इस दौरान वह हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी चर्चा करते हुए दिखे. उम्मीद करते हैं कि पंत की चोट गंभीर ना हो.

भारतीय टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget