एक्सप्लोरर

IND vs ENG: कल आखिरी तीन टेस्ट के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, कोहली की वापसी मुश्किल; जानें संभावित 15 सदस्यीय टीम

IND vs ENG Test Series: BCCI ने अब तक सिर्फ दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का एलान किया था. अब कल बाकी आखिरी तीन टेस्ट के लिए टीम घोषित की जा सकती है.

India Squad For Remaining 3 Tests against england: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ दो टेस्ट के लिए ही टीम इंडिया का एलान किया था. अब कल यानी मंगलवार, 6 फरवरी को बाकी बचे तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित की जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की सोमवार को कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ से आखिरी तीन टेस्ट के लिए टीम को लेकर गहन बातचीत हुई. 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला गया, जिसे मेहमान टीम ने 28 रनों से जीता. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 106 रनों से जीता. अब सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में, चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में और पांचवां व अंतिम टेस्ट मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. बाकी बचे तीन टेस्ट के लिए अब तक टीम इंडिया का एलान नहीं हुआ है. 

विराट कोहली की वापसी मुश्किल 

बता दें कि स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली निजी कारणों की वजह से पहले दो टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि वो आखिरी तीन टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे. दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच राहुल द्रविड़ से जब कोहली की वापसी पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब चयनकर्ताओं पर डाल दिया. 

इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरैल (रिजर्व विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और जसप्रीत बुमराह.

यह भी पढ़ें-

Rahul Dravid: 'हमने कभी स्पिन पिच की मांग नहीं की, भारत में गेंद...', दूसरा टेस्ट जीतने के बाद बोले कोच राहुल द्रविड़

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में कब है नीरज चोपड़ा का मैच? 8 साल बाद कर रहे हैं वापसी; नोट कर लीजिए तारीख
कॉमनवेल्थ गेम्स में कब है नीरज चोपड़ा का मैच? 8 साल बाद कर रहे हैं वापसी; नोट कर लीजिए तारीख
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
छात्र आंदोलन पर पाकिस्तान के कितने क्रिकेटरों ने दिया रिएक्शन? जानें भारत की स्थिति पर क्या कहा
छात्र आंदोलन पर पाकिस्तान के कितने क्रिकेटरों ने दिया रिएक्शन? जानें भारत की स्थिति पर क्या कहा
IND vs ZIM 2nd T20 Date-Time: कब है भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा T20, कितने बजे से शुरू होगा मैच, जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब है भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा T20, कितने बजे से शुरू होगा मैच, जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget