एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test Series : इंग्लैंड दौरे से पहले ऋषभ पंत की बैटिंग पर लगी रोक, गौतम गंभीर ने रोका, जानिए वजह

इंग्लैंड दौरे पर अभ्यास के दौरान भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत को हेड कोच गौतम गंभीर ने बैटिंग करने से रोक दिया. प्रैक्टिस सेशन के दौरान बल्लेबाजी करते समय ऋषभ पंत के बाएं हाथ पर चोट भी लग गई.

IND vs ENG Test Series : भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों में लगी हुई है. इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून को खेला जाना है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम बेकनहैम (लंदन) में जोर-शोर से प्रेक्टिस कैंप में अभ्यास करने में लगी हुई है. इसी बीच टीम के उपकप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पंत को नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर ने  बैटिंग करने से रोक दिया. इससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर गंभीर ने ऐसा क्यों किया, क्योंकि आमतौर पर वह नेट्स में बल्लेबाजो को प्रक्टिस करते समय नहीं रोकते हैं.

गंभीर ने पंत को बैटिंग करने से क्यों रोका

रविवार को बेकनहैम में जब टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन चल रहा था, तब ऋषभ पंत ने सबसे पहले थ्रोडाउन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी की शुरूआत की. उन्होंने पहले अपने फुटवर्क और टाइमिंग पर ध्यान दिया और प्रक्टिस के दौरान लय में नजर आए. इसके बाद उन्होंने स्पिन गेंदबाजों रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के खिलाफ नेट सेशन में बल्लेबाजी की और फिर तेज गेंदबाजो जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज की गेंदो का सामना किया.

पंत इस प्रैक्टिस के दौरान काफी अच्छी लय में नजर आ रहे थे. वो आत्मविश्वास और फोकस के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन तभी अचानक से हेड कोच गौतम गंभीर खुद उनके नेट्स के पास पहुंच गए. गंभीर ने पंत को बल्लेबाजी करने से रोक दिया.गंभीर ने कुछ देर तक पंत से कुछ बातचीत की और फिर दोबरा वहां रहकर ऋषभ पंत को बैटिंग करते देखने लगे. यह वाक्या थोड़ा चौंकाने वाला था, क्योंकि आम तौर पर गंभीर किसी बल्लेबाज को नेट प्रैक्टिस के बीच में नहीं रोकते हैं.

बाएं हाथ पर गेंद लगी थी गेंद

प्रैक्टिस सेशन के दौरान बल्लेबाजी करते समय ऋषभ पंत के बाएं हाथ पर एक गेंद भी लग गई, जिसके बाद वह तुरंत नेट्स से बाहर आ गए थे. टीम डॉक्टर ने उनका हाथ चेक किया और तुरंत उनके हाथ में आइस पैक लगाकर पट्टी बांध दी. इसके बाद पंत ने करीब एक घंटे तक प्रेक्टिस नहीं की और उन्हें आराम करने को कहा गया. पंत ने बाद में खुद बताया कि वह अब ठीक हैं और डॉक्टरों ने भी पुष्टि की कि यह कोई गंभीर चोट नहीं है और पंत अब बिलकुल ठीक हैं.

ऋषभ पंत भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान होने के साथ-साथ टीम के सबसे महात्वपूर्ण खिलाड़ी भी हैं, खासकर इंग्लैंड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में,जहां की पिच पर खेलना आसान बात नहीं है. पंत ने लंबे समय के बाद टीम में वापसी की है. उनकी फिटनेस और फॉर्म पर अब सबकी निगाहें हैं. पंत इंग्लैंड की पिच पर पहले भी दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं. अब देखना ये है कि क्या वह 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच में पूरी फिटनेस के साथ उतर पाएंगे या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास
अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास
IND vs NZ 3rd T20I Live Score: भारत बनाम न्यूजीलेंड तीसरा टी20 आज, कौन होगा टॉस का बॉस; पढ़ें लाइव अपडेट
LIVE: भारत बनाम न्यूजीलेंड तीसरा टी20 आज, कौन होगा टॉस का बॉस; पढ़ें लाइव अपडेट
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget