एक्सप्लोरर

IND vs ENG: टीम इंडिया की हार पर चिढ़ा रहे थे माइकल वॉन, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने यूं लताड़ा

IND vs ENG Test Series 2025: शुभमन गिल की कप्तानी भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट हार गई. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने माइकल वॉन ने वसीम जाफर को चिढ़ाने के लिए एक पोस्ट किया.

Michael vaughan-Wasim jaffer: लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारतीय क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. बतौर टेस्ट कप्तान पहला टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल समेत भारत के 4 बल्लेबाजों ने इस टेस्ट में शतक जड़ा. इतिहास में पहली बार हुआ जब एक टेस्ट में भारत के बल्लेबाजों द्वारा 5 शतक आए हों, लेकिन पहली ही बार ये भी किया कि ऐसा करने वाली टीम हार गई. इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर के बीच सोशल मीडिया पर बैंटर देखने को मिली.

माइकल वॉन और वसीम जाफर के बीच सोशल मीडिया पर अक्सर ये बैंटर देखने को मिलती है. दोनों एक दूसरे की टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ते. वॉन ने ऐसा ही किया जब इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट में हरा दिया. उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर जफ़र को टैग करते हुए लिखा, 'इवनिंग वसीम जाफर, उम्मीद करता हूं आप ठीक होंगे. 1-0,' बस फिर क्या था वसीम ने भी जवाब दे डाला.

वसीम जाफर ने यूं दिया जवाब

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर अपने मजाकिया पोस्ट के लिए अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं. उन्होंने वॉन की एक फोटो शेयर की, जो तब कि है जब वह भारत की बल्लेबाजी देखकर हैरान थे. उन्होंने लिखा, "मुझे खुशी है कि एक युवा भारतीय टीम ने आपको इस तरह से परेशान कर दिया. जीत का आनंद लें माइकल, हम कमबैक करेंगे."

वॉन फिर भी नहीं रुके, उन्होंने इसका भी जवाब देते हुए लिखा, "अब 4-0 भी हो सकता है वसीम." बता दें कि टीम इंडिया पहले टेस्ट में आखिरी दिन तक मजबूत लड़ाई कर रही थी. भारत की हार की बड़ी वजह ख़राब फील्डिंग, निचले क्रम के बल्लेबाजों का फ्लॉप होना और खराब गेंदबाजी रही. ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक जड़ा था, लेकिन बतौर विकेट कीपर उनसे भी कई गलतियां हुई. 

आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन चाहिए थे, उन्होंने 5 विकेट से जीत दर्ज की. ओपनर बेन डकेट ने 149 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला था. दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर
क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर सबसे बड़ी साझेदारी, क्रिकेट में ऐसा कभी नहीं हुआ; बैथेल और डकेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
लॉर्ड्स पर सबसे बड़ी साझेदारी, क्रिकेट में ऐसा कभी नहीं हुआ; बैथेल और डकेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget