एक्सप्लोरर

Ind vs Eng T20I: दूसरे टी20 मुकाबले से ठीक पहले रशीद ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Ind vs Eng T20I Series: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा. इंग्लैंड ने पहले टी20 मुकाबले में रशीद से पहला ओवर डलवाने का नया दांव चला था जो कि कामयाब साबित हुआ था.

India vs England T20I Series: इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है. इंग्लैंड ने पहले टी20 में चौंकाने वाला फैसला लेते हुए टीम में चार तेज गेंदबाज होने के बावजूद अपने इकलौते स्पिनर आदिल रशीद से गेंदबाजी का आगाज करवाया. रशीद ने हालांकि खुलासा किया है कि उन्हें मैच का पहला ओवर डालने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

रशीद ने कहा कि मैच से ठीक पहले टीम प्रबंधन ने इसका संकेत दिया और उन्होंने नई गेंद के साथ जेसन रॉय को अभ्यास कराया था. रशीद के पहला ओवर करवाने का इंग्लैंड का दांव काम कर गया था और वह अपने दूसरे ओवर में कप्तान विराट कोहली का विकेट लेने में कामयाब रहे थे.

नई गेंद से प्रैक्टिस करने की जरूरत

रशीद ने कहा, "यह मेरे लिए नया था. मैं पिछले कुछ दिनों से इस पर काम कर रहा था. इसके बारे में केवल बात ही की गई थी. मुझे बताया गया था कि हो सकता है कि मैं नई गेंद के साथ गेंदबाजी करूं. इसलिए अगर मुझे ऐसा करना पड़ा तो मुझे इसका अभ्यास करना चाहिए."

रशीद ने कहा कि कोहली जैसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को आउट करना हमेशा शानदार रहता है. उन्होंने कुछ साल पहले इंग्लैंड में वनडे मैच में भी कोहली को आउट किया था.

बता दें कि दूसरे टी20 मुकाबले में भी इंग्लैंड की टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतर सकती है. इंग्लैंड और इंडिया के बीच दूसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा.

IPL: BCCI ने लिया बेहद ही अहम फैसला, अगले सीजन से IPL में जुड़ जाएंगी दो नई टीमें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget