एक्सप्लोरर

IND vs ENG: गलत आउट दिए जाने के बावजूद निराश नहीं हैं सूर्यकुमार यादव, बोले- कुछ चीजें कंट्रोल में नहीं होती

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में सूर्यकुमार यादव को सॉफ्ट सिगनल के तहत आउट दिया गया. हालांकि, वह इससे निराश नहीं हैं. उन्होंने इस घटना पर बेहद शानदार जवाब दिया है.

India vs England 4th T20: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में भारत की जीत में सूर्यकुमार यादव का अहम योगदान रहा. उन्होंने जल्द पहला विकेट गिर जाने के बाद मोर्चा संभाला और पहली गेंद से ही इंग्लिश गेंदबाजों पर धावा बोल दिया. सूर्यकुमार ने इंटरेनेशनल क्रिकेट की अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. उन्होंने मैच में 57 रनों की शानदार पारी खेली जिसके लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' का अवार्ड भी दिया गया. हालांकि, 57 रनों पर उन्हें सॉफ्ट सिगनल की वजह से आउट करार दिया गया, जबकि टीवी रिप्ले में देखा जा सकता था कि वह आउट नहीं थे. इसके बावजूद सूर्यकुमार अपने आउट होने के तरीके से निराश नहीं हैं. मैच के बाद उन्होंने इस घटना पर बेहद शानदार जवाब दिया.

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मेरे लिए नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करना एक बड़ा मौका था. जिस तरह से मैं आउट हुआ अगर उसकी बात करें, तो मैं उससे निराश नहीं हूं. कुछ चीजें आपके कंट्रोल में नहीं होती हैं. मैं बाहर जाकर खुद से बोल रहा था कि ये सब तुम्हारे हाथ से बाहर है."

सूर्यकुमार ने इस मैच में 31 गेंदो में 57 रनों की तूफानी पारी खेली. इस बारे में उन्होंने आगे कहा, "जिस तरह से सबकुछ हुआ, उससे मैं काफी खुश हूं.मैंने हमेशा एक ही सपना देखा था कि भारत की जर्सी में खेलूं और टीम को मैच जीताऊं. टीम मैनेजमेंट और कैप्टन कोहली ने मुझसे कहा था कि सब कुछ सिंपल रखना है और वैसा ही करना है जैसा मैं आईपीएल में करता आया हूं."

इस तरह आउट दिए गए थे सूर्यकुमार

जब सूर्यकुमार 57 रनों पर बैटिंग कर रहे थे, तब उन्होंने तेज गेंदबाज सैम कर्रन की गेंद पर स्कूप शॉट खेला. गेंद डीप फाइन लेग पर खड़े डेविड मलान की तरफ गई और उन्होंने कैच लेने का दावा किया. हालांकि, कैच क्लीन नहीं था, इसलिए मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर की मदद मांगी, लेकिन नियम के तहत मैदानी अंपायर को अपना फैसला भी बताना होता है, जिसे सॉफ्ट सिग्नल कहा जाता है. मैदानी अंपायर ने सूर्यकुमार को सॉफ्ट सिग्नल के तहत आउट करार दिया.

इसके बाद जब तीसरे अंपायर ने कई बार टीवी रिप्ले देखा, लेकिन उसे कैच पकड़े जाने का कोई सबूत नहीं मिला. इसके बाद तीसरे अंपायर ने फैसला अंपायर के सॉफ्ट सिग्नल के हिसाब से दिया और सूर्यकुमार को पवेलियन लौटना पड़ा जबकि टीवी रिप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद जमीन को छू गई थी.

यहां पर यह बताना जरूरी है कि अगर मैदानी अंपायर सूर्यकुमार को सॉफ्ट सिग्नल में नॉट आउट देता, तो तीसरा अंपायर भी अपना फैसला नॉट आउट ही देता. इसी कारण क्रिकेट जगत में सॉफ्ट सिग्नल को लेकर बवाल मच गया है.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: BCCI ने वनडे सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, पहली बार चुने गए प्रसिद्ध कृष्णा और सूर्यकुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी दिग्गज ने PCB के फैसले को बताया गलत, कहा- आप मियांदाद, इंजमाम, अनवर नहीं...
पाकिस्तानी दिग्गज ने PCB के फैसले को बताया गलत, कहा- आप मियांदाद, इंजमाम, अनवर नहीं...
सीनियर टीम से पहले न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी इंडिया-ए, सीरीज का एलान
सीनियर टीम से पहले न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी इंडिया-ए, सीरीज का एलान
सचिन ने वनडे करियर के पहले पांच साल में लगाए ‘0’ शतक, विराट ने ठोके इतने
सचिन ने वनडे करियर के पहले पांच साल में लगाए ‘0’ शतक, विराट ने ठोके इतने
गिल-बुमराह को तगड़ा नुकसान, ICC की ताजा रैंकिंग में बड़ा फेरबदल
गिल-बुमराह को तगड़ा नुकसान, ICC की ताजा रैंकिंग में बड़ा फेरबदल

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल से MP तक, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल? जानें IMD का अलर्ट
बंगाल से MP तक, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल? जानें IMD का अलर्ट
Exclusive: ओपी राजभर अपने ही विभाग के प्रमुख सचिव से क्यों नाराज? abp न्यूज़ से खुलकर बोले
Exclusive: ओपी राजभर अपने ही विभाग के प्रमुख सचिव से क्यों नाराज? abp न्यूज़ से खुलकर बोले
पाकिस्तानी दिग्गज ने PCB के फैसले को बताया गलत, कहा- आप मियांदाद, इंजमाम, अनवर नहीं...
पाकिस्तानी दिग्गज ने PCB के फैसले को बताया गलत, कहा- आप मियांदाद, इंजमाम, अनवर नहीं...
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
UGC NET 2026 री-एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, 9-10 सितंबर को होगी परीक्षा
UGC NET 2026 री-एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, 9-10 सितंबर को होगी परीक्षा
पाकिस्तानी शख्स ने बनाई ऑटोमैटिक कार, टेस्टिंग के दौरान पुलिस वैन से भिड़ी
पाकिस्तानी शख्स ने बनाई ऑटोमैटिक कार, टेस्टिंग के दौरान पुलिस वैन से भिड़ी
Paint Flashing: छत के कोने में अलग दिखता है पेंट का रंग? जान लें ये 1 बड़ी वजह
छत के कोने में अलग दिखता है पेंट का रंग? जान लें ये 1 बड़ी वजह
Embed widget