एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार की परेशानी बढ़ी, इसलिए नहीं खेल पाएंगे पहले दो टेस्ट

IND Vs ENG: पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार यादव दो अगस्त को इंग्लैंड पहुंच जाएंगे. लेकिन दोनों खिलाड़ियों को कोविड 19 प्रोटोकॉल की वजह से आइसोलेशन में रहना होगा.

IND Vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है. टेस्ट सीरीज से पहले तीन खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से बीसीसीआई ने पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार यादव को इंग्लैंड भेजने का फैसला किया है. लेकिन ये दोनों खिलाड़ी तीसरे टेस्ट से पहले चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे.

सूर्याकुमार यादव और पृथ्वी शॉ श्रीलंका से इंग्लैंड के लिए रवाना हो रहे हैं. इंग्लैंड में दोनों ही खिलाड़ियों को बेहद ही सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार यादव के दो अगस्त को इंग्लैंड पहुंचने की उम्मीद है. इसके बाद 12 अगस्त तक दोनों खिलाड़ियों को क्वारंटीन रखा जाएगा. इतना ही नहीं 12 अगस्त के बाद अगले तीन दिनों तक दोनों खिलाड़ियों को तीन कोविड-19 टेस्ट से गुजरना होगा. तीनों रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार यादव टीम इंडिया के साथ जुड़ पाएंगे.

दरअसल, श्रीलंका में भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार की पहचान क्रुणाल के क्लोज कॉन्टैक्ट के तौर पर हुई और दोनों खिलाड़ियों को आइसोलेशन में रखा गया. हालांकि, पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार यादव की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें इंग्लैंड जाने की अनुमति दे दी गई.

तीन खिलाड़ी हुए चोटिल

इंग्लैंड दौरे पर भारत के तीन खिलाड़ी अब तक चोटिल होकर पांच मैचों की सीरीज से बाहर हो चुके हैं. शुभमन गिल पहले ही इंडिया वापस आ चुके हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर और आवेश खान के भी जल्द ही इंडिया पहुंचने की उम्मीद है. इन्हीं के रिप्लेसमेंट के तौर पर पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार यादव का इंग्लैंड भेजा रहा है.

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 12 अगस्त से खेला जाएगा. तब तक इन दोनों खिलाड़ियों का आइसोलेशन पीरियड पूरा नहीं होगा. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से खेला जाना है. तीसरे टेस्ट से पहले पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार के टीम इंडिया के साथ जुड़ने की पूरी उम्मीद है.

श्रीलंका के इस बड़े खिलाड़ी ने अचानक की संन्यास की घोषणा, क्रिकेट जगत को चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget