एक्सप्लोरर

IND vs ENG Oval Test: 4 साल पहले ओवल में इंग्लैंड पर जमकर बरसे थे रोहित और विराट, 157 रन की यादगार जीत आज भी इंग्लैंड भूल नहीं पाया

2021 में भारत ने ओवल टेस्ट में रोहित शर्मा, विराट कोहली और शार्दुल ठाकुर के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड को 157 रन से हराया था.

IND vs ENG Oval Test:  भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा. यह वही मैदान है जहां चार साल पहले, 2021 में भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड को 157 रन से हराकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. मौजूदा सीरीज में भले ही भारत को जसप्रीत बुमराह की सेवाएं अंतिम टेस्ट में नहीं मिलेंगी, लेकिन ओवल की उस यादगार जीत का आत्मविश्वास टीम इंडिया को जरूर प्रेरणा देगा.

 रोहित, विराट और शार्दुल का बेहतरीन प्रदर्शन

2021 में खेले गए उस टेस्ट में भारत की पहली पारी 191 रन पर ही सिमट गई थी. इस पारी में विराट कोहली और शार्दुल ठाकुर ने अर्धशतक लगाए थे और टीम को एक फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया था. जवाब में इंग्लैंड ने 290 रन बनाकर 99 रन की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पारी ने मैच का रुख पलट दिया था.

रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में 127 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जो उस सीरीज में उनका पहला टेस्ट शतक था. उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर ने भी अहम योगदान दिया, जिससे भारत ने अपनी दूसरी पारी में 466 रन बनाए और इंग्लैंड को 368 रन का बड़ा लक्ष्य दिया था.

लंच के बाद पलटा था मैच का पासा

इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन लंच तक 2 विकेट पर 131 रन बना लिए थे और मुकाबला बराबरी पर दिख रहा था, लेकिन लंच के बाद भारतीय गेंदबाजों ने गियर बदलते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया.

रवींद्र जडेजा ने ओपनर हसीब हमीद (63 रन, 193 गेंद) को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. इसके बाद इंग्लैंड की पारी 210 रन पर सिमट गई और भारत ने यह मुकाबला 157 रन से अपने नाम किया था.

अब की बार नए कप्तान, नई चुनौती

इस बार भारत शुभमन गिल की कप्तानी में मैदान पर उतरेगा और फिलहाल भारत इस सीरीज में 1-2 से पीछे है. टीम की कोशिश होगी कि ओवल में फिर से इंग्लैंड को शिकस्त देकर सीरीज 2-2 से बराबर की जाए. बेशक जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी टीम के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन चार साल पहले इसी मैदान पर दर्ज जीत की यादें भारत का आत्मविश्वास बढ़ा सकती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget