एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: रोहित शर्मा को मिलेगा मयंक अग्रवाल का साथ, ओपनर को लेकर तस्वीर हुई साफ

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मयंक अग्रवाल बतौर ओपनर रोहित शर्मा का साथ देंगे. बीसीसीआई ने किसी और ओपनर को इंग्लैंड भेजने से इंकार कर दिया है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल के चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया परेशानी का सामना कर रही है. लेकिन अब यह साफ हो गया है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा के साथी के तौर पर मयंक अग्रवाल ही मैदान में उतरेंगे. बीसीसीआई ने शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी और खिलाड़ी को इंग्लैंड भेजने से इंकार कर दिया है. 

टीम मैनेजमेंट की ओर से शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिकल को इंग्लैंड भेजने की अपील की थी. लेकिन सिलेक्टर्स का कहना है कि इंग्लैंड में ओपनिंग के जो विकल्प उपलब्ध हैं टीम को उन्हीं के साथ काम चलाना चाहिए. मयंक अग्रवाल के अलावा अभिमन्यु ईश्वरन रिजर्व खिलाड़ी के रूप में इंग्लैंड में ही हैं और वह ओपनर की भूमिका निभा सकते हैं. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सिलेक्टर्स के पास पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड भेजने की कोई वजह नहीं है. बीसीसीआई से जुड़े हुए अधिकारी ने कहा कि पहले इंग्लैंड दौरे के लिए पृथ्वी शॉ के नाम पर विचार नहीं किया गया था और अब कुछ भी नहीं बदला है. 

मयंक अग्रवाल करेंगे ओपनिंग

बीसीसीआई का कहना है कि अभी देवदत्त पडिकल को टेस्ट टीम में चुनने का वक्त नहीं आया है. बीसीसीआई की ओर से कहा गया कि देवदत्त पडिकल अच्छे खिलाड़ी हैं पर उन्होंने अभी ऐसा कुछ नहीं किया है कि उन्हें टेस्ट टीम में जगह दी जाए. 

बता दें कि अब यह लगभग साफ हो चुका है कि मयंक अग्रवाल ही रोहित शर्मा के साथ टेस्ट सीरीज में ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालते हुए नज़र आएंगे. केएल राहुल के भी ओपनर के तौर पर खेलने की संभावना थी. लेकिन टीम मैनेजमेंट का कहना है कि राहुल का चयन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में हुआ है और वह टीम के प्लान का हिस्सा हैं.

इससे पहले बीसीसीआई ने शुभमन गिल को इंग्लैंड से वापस देश में लौटने के लिए कहा. शुभमन गिल की चोट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि उन्हें ठीक होने में तीन महीने का वक्त लग सकता है.

Euro Cup 2020: डेनमार्क को मात देकर फाइनल में इंग्लैंड, इटली से होगी खिताब के लिए टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget