एक्सप्लोरर

IND vs ENG: जो रूट ने बताया- आर अश्विन के खिलाफ क्या होगा उनका प्लान

अश्विन का सामना करने के बारे में पूछे जाने पर जो रूट ने कहा, ‘‘मैं उनके खिलाफ हावी होकर या रक्षात्मक तरीके से खेलने से बचूंगा, गेंद का सामना वैसे ही करूंगा जिसका वह हकदार हो. अगर मैं कुछ समय के लिए पिच पर रहता हूं, तो मैं बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता हूं.’’

India vs England: अपने करियर के शुरुआती दिनों में स्पिनरों का सामना करने के लिए स्वीप शॉट खेलने के कौशल में सुधार करने वाले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में अनुभवी रविचंद्रन अश्विन का सामना इसी तरीके से कर सकते हैं.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच को एशियाई स्पिनरों के खिलाफ इस शॉट को शानदार तरीके से खेलने के लिए जाना जाता है. टीम के मौजूदा कप्तान रूट ने श्रीलंका की धीमी पिचों पर 228 और 186 रन की पारी खेल कर अपनी बादशाहत कायम की.

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पूर्व संध्या पर रूट ने बताया कि उन्होंने कैसे इस शॉट को खेलना शुरू किया था. रूट ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जब मैं कम उम्र का था तब दूसरों की तुलना में मेरा कद कम था, मेरा शारीरिक विकास देर से हुआ. स्पिनरों का सामना करने के लिए मुझे कोई तरीका इजात करना था और स्वीप ऐसा शॉट था जिसे मैं ताकत के साथ खेल पा रहा था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे जूनियर करियर के दौरान यह रन बनाने का अच्छा विकल्प था. उसी समय से मैंने अपने खेल में सुधार किया है और कुछ शानदार खिलाड़ियों और कोचों के साथ इस पर काम किया.’’ टेस्ट क्रिकेट में 8000 रनों के आंकड़े को पार करने वाले रूट ने कहा कि श्रीलंका के हालिया दौरे पर स्वीप ऐसा विकल्प था, जिसमें कम जोखिम था.

अश्विन के खिलाफ यह होगा रूट का प्लान

अश्विन का सामना करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके खिलाफ हावी होकर या रक्षात्मक तरीके से खेलने से बचूंगा, गेंद का सामना वैसे ही करूंगा जिसका वह हकदार हो. अगर मैं कुछ समय के लिए पिच पर रहता हूं, तो मैं बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता हूं. भारत में उनका रिकॉर्ड शानदार है और शायद इस सीरीज के लिए वह आत्मविश्वास से भरे हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले भी उनका सामना किया है और उनके खिलाफ कुछ रन बनाये हैं. कई बार वह मुझ से बेहतर साबित हुए और टेस्ट मैच में यह छोटे मुकाबले की तरह होगा. ऐसा मुकाबला जिस में आप बेहतर करना चाहते हैं.’’

हालांकि, रूट स्वीप शॉट खेलने में होने वाली जोखिम के बारे में जानते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए गेंद की लाइन-लेंग्थ के अलावा पिच को समझना भी अहम है. इस शॉट को खेलने में गेंद की उछाल और टर्न को समझना जरूरी है. इसे खेलने से पहले इन सब जोखिम के बारे में सोचना होता है.’’

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: ऋषभ पंत या रिद्धिमान साहा, पहले टेस्ट में कौन होगा विकेटकीपर? कप्तान कोहली ने दिया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget