एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारतीय पिचों पर खूब चलता है जो रूट का बल्ला, जानिए शानदार आंकड़े

जो रूट के दमदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को पहले मैच में 227 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की.

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का बल्ला भारतीय पिचों पर खूब चलता है. वह भारतीय सरज़मीन पर सात मैचों में अब तक 842 रन बना चुके हैं. रूट ने भारत के खिलाफ ही 2012 में नागपुर में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. रूट के दमदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को पहले मैच में 227 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की.

रूट ने भारत के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले की पहली पारी में 227 रन बनाए थे और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. इसके बाद दूसरी पारी में भी वह अपनी टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे थे. दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 32 गेंदो में 40 रन बनाए थे.

रूट ने अपनी आखिरी छह पारियां एशिया की पिचों पर खेली हैं, जिनमें उन्होंने 684 रन बनाए हैं. यह दर्शाता है कि रूट का बल्ला भारतीय उपमहाद्वीप में कितना चलता है. भारत आने से पहले इंग्लैंड ने श्रीलंका का दौरा किया था और वहां भी रूट ने दोहरा शतक और शतक जड़ा था.

रूट ने भारत के खिलाफ भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है और टीम इंडिया के खिलाफ उनका काफी आकर्षक रिकॉर्ड है. रूट ने भारत के खिलाफ 17 टेस्ट मैचों में 62.19 के औसत से 842 रन बनाए हैं जिनमें पांच शतक शामिल हैं.

चेन्नई में रूट ने 88 की औसत से 352 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए स्टेडियम, मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम, राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम, नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक-एक मुकाबला खेला है, जिसमें उन्होंने क्रमश: 78, 93, 128, 93 और 98 रन बनाए हैं.

रूट ने इंग्लैंड के लिए अब तक 100 टेस्ट मैच खेले हैं और 8507 रन बनाए हैं जिसमें 20 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं. रूट इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं.

यह भी पढ़ें- 

अगले महीने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग करेंगे मैदान में वापसी, इस टी20 टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ellyse Perry ने रचा इतिहास, बनी दुनिया में सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाली खिलाड़ी
Ellyse Perry ने रचा इतिहास, बनी दुनिया में सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाली खिलाड़ी
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
Video: टीचर ने 'मुकाबला' पर किया ऐसा डांस, 19 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा VIDEO, जमकर हो रहा वायरल
टीचर ने 'मुकाबला' पर किया ऐसा डांस, 19 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा VIDEO, जमकर हो रहा वायरल
Embed widget