एक्सप्लोरर

IND vs ENG: जो रूट के शतक से टूटा स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड, रांची टेस्ट में हासिल किया खास मुकाम

Joe Root Century: जो रूट ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा. इंग्लैंड ने रांची टेस्ट के पहले दिन 300 से ज्यादा रन बनाए.

Joe Root IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए मैच के पहले दिन 7 विकेट गंवाकर 302 रन बनाए. इस दौरान जो रूट ने शतक जड़ा. रूट 106 रन बनाकर पहले दिन नाबाद रहे. उन्होंने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर लिया है. रूट भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रूट ने स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ा है.

दरअसल टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड रूट और स्मिथ के नाम संयुक्त रूप से था. लेकिन अब यह सिर्फ रूट के नाम दर्ज हो गया है. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 9 टेस्ट शतक लगाए हैं. वहीं रूट ने 10 टेस्ट शतक जड़ दिए हैं. गैरी सोबर्स, विव रिचर्ड्स और रिकी पोंटिंग ने 8-8 शतक लगाए हैं.

रूट रांची टेस्ट में इंग्लैंड के लिए नंबर 4 पर बैटिंग करने आए. उन्होंने इस दौरान 226 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके लगाए और 106 रन बनाए. रूट पहले दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद रहे. उनके अलावा इंग्लैंड के लिए इस पारी में कोई कुछ खास नहीं कर सका. बेन फोक्स ने 126 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन बनाए. कप्तान बेन स्टोक्स महज 3 रन बनाकर आउट हो गए थे. ओली रोबिन्सन 31 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 60 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 1 छक्का लगाया.

बता दें कि रांची टेस्ट के पहले दिन भारत के लिए आकाश दीप ने शानदार बॉलिंग की. उन्होंने 17 ओवरों में 70 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं मोहम्मद सिराज ने 13 ओवरों में 60 रन देकर 2 विकेट लिए. रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता हाथ लगी. टीम इंडिया के लिए रूट मुसीबत बन गए हैं. भारतीय गेंदबाज दूसरे दिन रूट को जल्दी ही आउट करना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें : IND Vs ENG: रोहित शर्मा से हुई चूक, 200 के अंदर समेट सकते थे इंग्लैंड की पारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget