एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: जब विराट कोहली ने इशांत शर्मा को टीम इंडिया में चुने जाने के बारे में बताया था

IND Vs ENG: दिल्ली की टीम के लिए इशांत शर्मा और विराट कोहली ने अपने करियर का आगाज एक साथ किया था. इशांत शर्मा को हालांकि 2007 में ही टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल गया था. विराट कोहली ने उन दिनों को याद किया है जब पहली बार इशांत शर्मा का टीम इंडिया में चयन हुआ था.

IND Vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा. अहमदाबाद टेस्ट टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के टेस्ट करियर का 100वां मैच होगा. इशांत शर्मा इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही भारत की ओर से 100 टेस्ट खेलने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बन जाएंगे. बेहद ही खास मौके पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इशांत शर्मा की जमकर तारीफ की है. इसके साथ ही विराट कोहली ने उन दिनों को भी याद किया जब दिल्ली के लिए दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था.

विराट कोहली ने कहा कि इशांत शर्मा के पास सीमित ओवरों के क्रिकेट को चुनने का मौका था लेकिन उसने टेस्ट क्रिकेट चुना. कप्तान कोहली ने कहा, ''आधुनिक क्रिकेट में यह बड़ी उपलब्धि है. अपनी फिटनेस बनाये रखना और सौ टेस्ट खेलना किसी तेज गेंदबाज के लिये आसान नहीं है. वह सीमित ओवरों के क्रिकेट को चुन सकता था लेकिन उसे इसका श्रेय जाता है कि उसने नहीं चुना.''

विराट कोहली का मानना है कि इशांत शर्मा के पास लिमिटिड ओवर्स क्रिकेट को चुनकर अपने करियर को और लंबा बढ़ाने का मौका था. लेकिन इशांत शर्मा ने सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलना ही चुना. इशांत ने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे 2016 में और आखिरी टी20 मैच 2013 में खेला था .

पुराने दिनों को किया याद

विराट कोहली ने इशांत शर्मा के साथ दिल्ली की टीम के लिए खेलने के दिनों को भी याद किया. कोहली ने कहा, ''मैं बरसों से इशांत को जानता हूं. उसने मेरे साथ ही स्टेट क्रिकेट खेलना शुरू किया था. पहले सत्र से ही हम रूममेट थे और कई साल तक रणजी ट्रॉफी साथ खेले.''

विराट कोहली ही वो शख्स हैं जिन्होंने पहली बार इशांत शर्मा को टीम इंडिया में चुने जाने की खबर दी थी. उन्होंने कहा, ''जब उसका भारतीय टीम में चयन हुआ, तब वह दोपहर में गहरी नींद सो रहा था. मुझे उसे बिस्तर से गिराकर बताना पड़ा कि उसका चयन हो गया है. उसे भरोसा ही नहीं हुआ. इशांत 100वां टेस्ट खेलने जा रहा है और मैं उसके लिए बहुत खुश हूं.''

Motera Cricket Stadium: दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है मोटेरा, इस मामले में पिछड़ जाएगा मेलबर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget