एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: 27 जनवरी को चेन्नई पहुंचेंगे भारतीय खिलाड़ी, सामने आई अहम जानकारी

IND Vs ENG: इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी 27 जनवरी को चेन्नई पहुंच रहे हैं. टीम इंडिया के खिलाड़ियों को चेन्नई में एक हफ्ते तक क्वारंटीन रहना होगा इसलिए कोच ने बेहद ही खास प्लान बना रखा है.

IND Vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगज 5 फरवरी से होने जा रहा है. सीरीज के पहले दो मैच चेन्नई में खेले जाने हैं. टीम इंडिया के खिलाड़ी 27 जनवरी को ही चेन्नई पहुंच जाएंगे. खिलाड़ियों को चेन्नई पहुंचने के बाद क्वारंटीन भी रहना होगा इसलिए टीम इंडिया ने पहले ही इसे लेकर खास प्लान बनाया है.

चेन्नई के एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. ऐसा पता चला है कि खिलाड़ी चेन्नई में टुकड़ों में अलग-अलग शहरों से पहुंचेंगे और 27 जनवरी को बायो बबल में कदम रखेंगे. खिलाड़ी एक सप्ताह तक क्वारंटीन रहेंगे और इस दौरान भारतीय टीम प्रबंधन सीरीज को लेकर रणनीति बनाएगी.

इंग्लैंड टीम भी 27 जनवरी से बायो बबल में कदम रखेगी. वह 26 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म कर भारत आएगी. इंग्लैंड से भारत आ रहे बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और रोनी बर्न्‍स इंग्लैंड टीम से कुछ दिन पहले भारत आ जाएंगे. यह तीनों श्रीलंका गई इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं हैं. दोनों टीमें चेन्नई के लीला पैलेस में मैच अधिकारियों के साथ रुकेगी.

क्वारंटीन पीरियड में बनेगी रणनीति

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच भरत अरुण पहले ही क्वारंटीन पीरियड का प्लान शेयर कर चुके हैं. भरत अरुण का कहना है कि भारतीय खिलाड़ी एक हफ्ता क्वारंटीन रहते हुए इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट की सीरीज की पूरी तैयारी कर लेंगे.

बता दें कि टीम इंडिया के खिलाड़ी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से लौटे हैं. ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया. इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में मात देकर इंडिया की नज़रें एक बार फिर से रैंकिंग में नंबर वन का पायदान हासिल करने पर होंगी.

केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए शेयर किए बैटिंग टिप्स, बताया द्रविड़ ने कैसे की थी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget