एक्सप्लोरर

IND vs ENG: मयंक अग्रवाल के चोटिल होने के बाद यह खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ कर सकता है ओपनिंग

शुभमन गिल के बाद मयंक अग्रवाल के चोटिल होने से टीम की ओपनिंग को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. कुछ बल्लेबाजों के नाम पर विचार चल रहा है.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. इस मैच से दो दिन पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया. सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल सोमवार को चोटिल हो गए, इसकी जानकारी बीसीसीआई ने दी थी. शुभमन गिल पहले ही चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं, ऐसे में टीम के सामने ओपनिंग बल्लेबाज को लेकर अजीब स्थिति बन गई है. चलिए जान लेते हैं कि रोहित शर्मा के साथ मयंक की जगह टीम इंडिया का कौन सा खिलाड़ी पारी की शुरुआत कर सकता है. 

राहुल हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन
लोकेश राहुल का ओपनर के तौर पर रिकॉर्ड बेहतर रहा है. ऐसे में उम्मीद है कि वे रोहित शर्मा के साथ भारत की पारी की शुरुआत करेंगे. हालांकि अगर वह विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालते हैं, तो उन पर अतिरिक्त दबाव आ सकता है. राहुल के अलावा हनुमा विहारी भी एक विकल्प हो सकते हैं, जो तकनीकी रूप से सही हैं. लेकिन वह आमतौर पर एक ओपनर नहीं है. इसलिए राहुल ही ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. 

बुधवार को बारिश की संभावना नहीं
बुधवार को नॉटिंघम का मौसम साफ रहेगा. इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बादल छाए रह सकते हैं. मौसम के अनुसार गेंद ट्रेंट ब्रिज में जल्द ही मूव करेगी. जब पिच में तेजी होती है और टीम का बल्लेबाजी क्रम अच्छा है, तो खिलाड़ी बाउंस झेल सकते हैं. इसके अलावा टेंट ब्रिज की पिच से भी बल्लेबाजों को मदद मिलने की संभावना है. कुल मिलाकर दोनों ही टीमें काफी मजबूत हैं और यह मुकाबला काफी कड़ा होने की उम्मीद है.

बेहतर तैयारी के साथ उतरेगी टीम इंडिया 
कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले कहा कि हमने पहले की तुलना में इस बार काफी बेहतर तैयारी की है. ब्रेक मिलने से स्थिति ने हमें मौसम में ढलने का समय दिया क्योंकि यहां जल्द ही मौसम बदल जाता है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया एक प्रैक्टिस मैच भी खेल चुकी है, जिसमें टीम के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में भारतीय टीम इस मैच में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है. 

यह भी पढ़ेंः IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान विराट कोहली का बड़ा बयान, बोले- 'इस बार तैयारी ज्यादा बेहतर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget