एक्सप्लोरर

IND vs ENG, Fourth Test: ओवल में टीम इंडिया ने पचास साल के बाद जीता टेस्ट मैच, ये खास रिकॉर्ड भी किए अपने नाम

IND vs ENG: भारत ने कल इंग्लैंड पर 157 रनों से जीत हासिल की थी. ओवल में भारत ने 1971 में पहला टेस्ट मैच जीता था. ये दूसरा मौका जब भारत ने पहली पारी में 200 से कम रन बनाने के बाद भी टेस्ट मैच जीता है.

IND vs ENG: भारत ने ओवल के मैदान पर खेले गए चौथे टेस्ट में कल इंग्लैंड के ऊपर एतिहासिक जीत दर्ज कर सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली. टेस्ट मैच के आखिरी दिन 368 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पैनी गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई और टीम 210 रनों पर ऑल आउट हो गई. ओवल के इस मैदान पर ये भारत की 50 सालों में पहली जीत है.

इस से पहले ओवल में भारत ने 1971 में टेस्ट मैच जीता था. भारत ने कल मैच की चौथी पारी में इंग्लैंड को जीत के लिए 368 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 210 रनों पर ही सिमट गई और भारत ने 157 रनों से जीत हासिल की. भारत की ओर से उमेश यादव ने तीन, बुमराह, जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने कई और रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

दूसरा मौका जब भारत ने पहली पारी में 200 से कम रन बनाने के बाद भी जीता मैच 

भारत के क्रिकेट इतिहास में ये दूसरा मौका था जब भारत ने पहली पारी में 200 से कम रन बनाने के बाद भी मैच में जीत दर्ज की हो. टीम इंडिया की पहली पारी 191 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी. भारत ने इस से पहले 2018 में दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ भी ऐसा ही मैच जीता था. जोहानसबर्ग टेस्ट में टीम इंडिया ने पहली पारी में 187 के स्कोर पर आउट होने के बावजूद मैच अपने नाम किया था. 
 
ओवल में पचास साल बाद जीती टीम इंडिया 
 
ओवल के इस एतिहासिक मैदान पर टीम इंडिया ने 50 साल बाद जीत हासिल की है. साथ ही ये यहां इंग्लैंड के खिलाफ 14 टेस्ट मैचों में टीम की दूसरी जीत है. टीम इंडिया ने पहली बार 1971 में ओवल में टेस्ट मैच जीता था, जब उसने चौथी पारी में मिले 173 रनों के स्कोर को पार किया था. टीम इंडिया ने इस मैच में चार विकेट से जीत दर्ज की थी. 
 
टीम इंडिया ने 1986 में आखिरी बार इंग्लैंड में सीरीज के दो टेस्ट जीते थे 
 
टीम इंडिया ने आखिरी बार 1986 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के दो टेस्ट अपने नाम किए थे. उस साल टीम ने 2-0 से इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी. साथ ही ओवल टेस्ट की ये जीत विराट कोहली की बतौर कप्तान इंग्लैंड में तीसरी जीत है. जिसके बाद वो यहां दौरे पर आने वाले सबसे सफल भारतीय कप्तान बन गए हैं. इस से पहले ये  रिकॉर्ड महान ऑलराउंडर कपिल देव के नाम दर्ज था. जिन्होंने कप्तान के तौर पर इंग्लैंड में दो टेस्ट मैच जीते थें.    
 
रोहित की टेस्ट में आठ सेंचुरी भारत की आठ जीत 
 
ओवल टेस्ट में टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने 127 रनों की शानदार पारी खेल भारत की जीत की नींव रखी. ये रोहित की टेस्ट मैचों में आठवीं सेंचुरी है. खास बात ये है कि रोहित ने जब भी टेस्ट में सेंचुरी बनाई है टीम इंडिया ने जीत हासिल की है. किसी खिलाड़ी का शतक टीम की जीत में काम आया हो इस मामले में रोहित सबसे आगे हैं. इसके अलावा वारविक आर्मस्ट्रोंग (6 शतक) और ऑस्ट्रेलिया के डेरन लेहमैन (5 शतक) ही दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके पांच से ज्यादा शतक टीम की जीत में काम आए हैं. 
 
यह भी पढ़ें 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget