एक्सप्लोरर

Ind vs Eng: इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने की भारत की तारीफ, कहा- जीतने के लिये करना होगा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

अगले महीने फरवरी में भारत इंग्लैंड क्रिकेट टीम की मेजबानी करने जा रहा है. भारत और इंग्लैंड के बीच पहली टेस्ट 5 फरवरी से खेला जाएगा. वहीं मैच से पहले इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा है कि भारत को हराया काफी मुश्किल होगा.

Ind vs Eng: भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड क्रिकेट टीम की मेजबानी करने जा रही है. इस बीच इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने मंगलवार को आस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में मिली जीत पर भारत की तारीफ की है. सिल्वरवुड का कहना है कि भारत को हराना कठिन होगा और आगामी टेस्ट सीरीज में ऐसा करने के लिये इंग्लैंड को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

फिटनेस समस्याओं के कारण अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना भी भारत ने आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया. एडीलेड में 36 रन पर सिमटने के बाद भारत ने सीरीज में शानदार वापसी की थी. सिल्वरवुड ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ‘‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज से यह तो पता चल गया कि भारत को हराना आसान नहीं होगा. हमारे सामने यह बड़ी चुनौती है.’’

फरवरी में होगा भारत और  इंग्लैंड का मुकाबला

इंग्लैंड टीम पांच फरवरी से शुरू हो रही सीरीज में चार टेस्ट, पांच टी20 और तीन वनडे खेलेगी. कोच सिल्वरवुड ने कहा कि ‘‘मुझे लगता है कि हम उन्हें हरा सकते हैं, लेकिन मुकाबले काफी करीबी होंगे. हमें पता है कि भारतीय टीम शानदार है, खासकर अपनी धरती पर उसे हराना काफी कठिन है. यह रोमांचक चुनौती होगी, हम भी अच्छे फॉर्म में हैं.’’

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 2-0 से हराया

बता दें कि इंग्लैंड ने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका को 2-0 से हराया है. वहीं भारत आने के बाद इंग्लैंड की टीम को छः दिनों के लिए क्वारंटीन होना पड़ेगा. इसके कारण इंग्लैंड की टीम फरवरी में अपने पहले टेस्ट मैच से पहले सिर्फ 3 दिन ही प्रैक्टिस कर पाएगी. सोमवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ी बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और रोरी ब‌र्न्स भारत पहुंच गए हैं. जिनके पास क्वारंटीन समय पूरा करने के बाद 5 दिन की प्रैक्टिस का समय मिल जाएगा.

दोनों टीमों के मैच की बात करें तो पहला टेस्ट मैच 5 से 9 फरवरी के बीच और दूसरा मुकाबला 13 से 17 फरवरी के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके बाद तीसरा मुकाबला 24 फरवरी से 27 के बीच और 4 से 8 मार्च के बीच अहमदाबाद में खेले जाएंगे.

इसे भी पढ़ेंः

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये चेन्नई पहुंचे अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कप्तानी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
Zimbabwe T20 Squad vs India: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget