एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: राजकोट टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग इलेवन, जानें किसे दिखाया बाहर का रास्ता

IND vs ENG Rajkot: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ राजकोट में खेले जाने वाले मैच के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है. टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है.

India vs England Rajkot: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ राजकोट टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है. बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. शोएब बशीर को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला गुरुवार से खेला जाएगा. यह मुकाबला सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयोजित होगा. टीम इंडिया ने अभी प्लेइंग इलेवन घोषित नहीं की है.

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्लेइंग इलेवन को लेकर जानकारी शेयर की है. बोर्ड ने बुधवार को बताया कि भारत के खिलाफ राजकोट टेस्ट के लिए मार्क वुड को मौका दिया गया है. वुड प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं. वुड की वापसी के साथ ही शोएब बशीर को बाहर कर दिया गया है. बशीर को क्यों बाहर किया गया है इसको लेकर बोर्ड ने जानकारी नहीं दी है. बोर्ड ने यह भी बताया कि कप्तान बेन स्टोक्स राजकोट में टेस्ट करियर का 100वां मैच खेलेंगे.

कैसा रहा है मार्क वुड का प्रदर्शन -

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का अब तक करियर शानदार रहा है. उन्होंने 32 टेस्ट मैचों में 104 विकेट झटके हैं. इस दौरान वे 4 बार पांच या इससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं. वुड ने टेस्ट फॉर्मेट में अर्धशतक भी लगाया है. उन्होंने 735 रन बनाए हैं. वुड 66 वनडे मैचों में 77 विकेट ले चुके हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भी अच्छा परफॉर्म किया है. मार्क वुड टीम इंडिया के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में खेले थे. लेकिन वे इस मुकाबले में विकेट नहीं ले पाए थे. इसके बाद उन्हें विशाखापट्टनम टेस्ट के लिए मौका नहीं दिया गया था. अब उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए बशीर -

इंग्लैंड ने शोएब बशीर को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया है. इसके अलावा कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. टीम के लिए जैक क्रॉली के साथ बेन डकेट ओपनिंग कर सकते हैं. ओली पोप नंबर 3 पर बैटिंग करेंगे. वहीं जो रूट नंबर 4 पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं. जॉनी बेयरस्टो और बेन फोक्स भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं.


IND vs ENG 3rd Test: राजकोट टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग इलेवन, जानें किसे दिखाया बाहर का रास्ता

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: पहले मिडिल स्टम्प उखड़ा और फिर कैच आउट, नेट बॉलर के शिकार हो गए रोहित शर्मा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget