एक्सप्लोरर

IND vs ENG: डेविड मलान ने रचा इतिहास, बाबर आजम को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ डेविड मलान टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेजी से 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ पांचवें टी20 में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया.

India vs England: भारत के खिलाफ शनिवार को खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ डेविड मलान ने इतिहास रच दिया. इस मैच में 68 रनों की पारी खेलने वाले मलान टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेजी से 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. उन्होंने अपने 24वें मैच में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया.

पांचवें टी20 में 46 गेंदो में 68 रनों की शानदार पारी खेलने वाले डेविड मलान ने टी20 इंटरनेशनल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, मलान अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. उन्होंने 24वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म के नाम था. बाबर ने 26 मैचों में यह कारनामा किया था. वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी 27वीं पारी में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1,000 रनों के आंकड़े को पार किया था.

डेविड मलान का करियर

मलान के नाम अब 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 50.15 की औसत और 144.32 के स्ट्राइक रेट से 1003 रन हो गए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक और एक शतक निकला है. टी20 इंटरनेशनल में उनका सर्वाधिक स्कोर 103 रन है. उन्होंने मई 2019 में आयरलैंड के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी.

इस तरह भारत ने जीता पांचवां टी20

इंडिया ने पांचवें टी20 में पहले खेलते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 224 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 188 रन ही बना सकी. भारत के लिए रोहित शर्मा ने 64, विराट कोहली ने नाबाद 80, सूर्यकुमार यादव ने 32 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 39 रनों की पारियां खेली. वहीं इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने सबसे ज्यादा 68 और जोस बटलर ने 52 रन बनाए. चार ओवर में महज़ 15 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG 5th T20: टीम इंडिया ने जीती लगातार छठी सीरीज, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd T20: भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं...', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी, क्यों कह दिया ऐसा
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget