एक्सप्लोरर

IND vs ENG: राजकोट में इंग्लैंड की शर्मनाक हार के तीन कारण, टीम इंडिया ने बैजबॉल का बना दिया मजाक!

India vs England: इंग्लैंड को भारत के खिलाफ राजकोट में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने यह मैच 434 रनों से जीता.

India vs England Rajkot: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को राजकोट टेस्ट में 434 रनों से हरा दिया. भारत की यह रनों के लिहाज से सबसे बड़ी टेस्ट जीत रही. वहीं इंग्लैंड की दूसरी सबसे बड़ी हार रही. इंग्लैंड की टीम बैजबॉल की रणनीति को लेकर काफी चर्चित रही. लेकिन राजकोट में टीम इंडिया के सामने सब फ्लॉप रहा. इंग्लैंड की हार के तीन अहम कारण रहे. इसमें एक कारण यशस्वी जायसवाल बने. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में एक भी अर्धशतकीय साझेदारी नहीं हुई. यह भी उसकी हार का अहम कारण रहा.

इंग्लैंड पर भारी पड़ा यशस्वी का दोहरा शतक -

टीम इंडिया ने 430 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी. उसके लिए यशस्वी ने दोहरा शतक लगाया. उन्होंने 236 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 214 रन बनाए. यशस्वी की इस पारी में 14 चौके और 12 छक्के शामिल रहे. इंग्लैंड का कोई भी गेंदबाज यशस्वी को आउट नहीं कर पाया. अगर यशस्वी का विकेट जल्दी गिरता तो इंग्लैंड को काफी फायदा हो सकता था.

दूसरी पारी में ताश के पत्तों की तरह बिखरी इंग्लैंड टीम -

इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में अच्छा परफॉर्म किया. लेकिन दूसरी पारी में बुरी तरह फ्लॉप हुई. टीम के लिए एक भी अर्धशतकीय साझेदारी नहीं बनीं. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में सबसे बड़ी साझेदारी 32 रनों की हुई. बेन फोक्स और टॉम हार्टली ने 67 गेंदों में 32 रन बनाए. फोक्स ने 16 रन और हार्टली ने भी 16 रन साझेदारी के दौरान बनाए.

राजकोट में फ्लॉप रही बैजबॉल रणनीति -

इंग्लैंड की टीम ने बैजबॉल को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं. इसके तहत इंग्लैंड के खिलाड़ी शुरुआत से ही आक्रामक बैटिंग करते हैं और रन बनाते हैं. लेकिन यह रणनीति राजकोट में फेल हो गई. उसने पहली पारी में 319 रन तो बना लिए. लेकिन दूसरी पारी में 122 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई. पहली पारी में भी बेन डकेट के शतक को छोड़ दें तो कोई कुछ खास नहीं कर पाया.

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: टीम इंडिया ने राजकोट में दर्ज की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, इंग्लैंड को 434 रनों से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget