एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: मैन ऑफ द मैच बनने के बावजूद इस बात से बेहद निराश हैं अक्षर पटेल

IND Vs ENG: टीम इंडिया ने पहला टेस्ट गंवाने के बाद सीरीज में शानदार वापसी की है. पिछले दो मैचों में इंडिया की जीत में अक्षर पटेल ने 18 विकेट लेकर अहम योगदान दिया है. लेकिन अक्षर पटेल दोनों मुकाबलों में बल्ले से फ्लॉप रहे हैं और इसी वजह से वह खुद को लेकर निराश हैं.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने के बाद से ही अक्षर पटेल कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. अक्षर पटेल ने तीसरे टेस्ट में 11 विकेट लिए और टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया. अक्षर पटेल हालांकि सीरीज में बल्ले से योगदान नहीं देने की वजह से निराश हैं. लेकिन अक्षर ने खुशी जताई है तो उनकी गेंदबाजी ने इंडिया की झोली में दो मैच डाले हैं.

टीम इंडिया ने मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड ले ली. अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरे अक्षर ने मैच की पहली पारी में छह और दूसरी पारी में पांच विकेट लिए. उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला.

भारत को जीत के लिए 49 रन बनाने थे, जो उसने बिना विकेट गंवाए 7.4 ओवर में बना लिए. रोहित शर्मा 25 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 25 तथा शुभमन गिल 21 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद रहे.

बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए हैं अक्षर पटेल

अक्षर पटेल को इस सीरीज में रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था. अक्षर ने कहा, "जब इसी तरह का प्रदर्शन होता है तो बहुत अच्छा लगता है. लेकिन जब नहीं होता है तो बहुत ही मुश्किल लगता है. मुझे लगता है कि मुझे फिलहाल अपने इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहिए. मैं उन चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं कि क्या मुश्किल है और क्या आसान है. मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं बल्ले से नहीं तो गेंद से ही टीम की जीत में अपना योगदान दे रहा हूं और मैं इसे सकारात्मक रूप से ले रहा हूं."

अक्षर पटेल ने चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट में डेब्यू किया था. अक्षर पटेल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई चार पारियों में 18 विकेट ले चुके हैं. अक्षर पटेल का हालांकि अभी जडेजा की तरह बल्लेबाजी से कमाल दिखाना बाकी है.

IND Vs ENG: टीम इंडिया ने दूसरी बार किया यह कारनामा, लेकिन सभी टीमों पर भारी है इंग्लैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget