एक्सप्लोरर

IND vs ENG: टीम इंडिया में तोड़-फोड़ मचाने वाले बॉलर की एंट्री, दोस्त की ज़िद ने दिखाया मंज़िल का रास्ता

Akash Deep IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीन मैचों के लिए टीम घोषित की है. इसमें आकाश दीप को भी जगह मिली है.

Akash Deep IND vs ENG: भारत ने आकाश दीप को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम में जगह दी है. आकाश दीप बॉलिंग ऑलराउंडर हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. बंगाल के खिलाड़ी आकाश के लिए टीम इंडिया तक का सफर आसान नहीं रहा है. उनका जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. इस दौरान उन्होंने अपने क्रिकेट के जुनून को बरकरार रखा. आकाश अब टीम इंडिया में शामिल हो चुके हैं. उनके यहां तक पहुंचने में एक दोस्त की काफी अहम भूमिका रही है. उन्हें भारत की मुख्य टीम में शामिल होने से पहले इंडिया ए के लिए भी खेलने का मौका मिला. 

दोस्त की ज़िद ने बदली आकाश की ज़िंदगी -

आकाश घरेलू मैचों में बंगाल के लिए खेलते हैं. उनका जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. आकाश को बचपन से ही क्रिकेट का नशा है और इसे उन्होंने हमेशा बरकरार रखा. लेकिन इस बीच एक वक्त ऐसा आया जब वे पूरी तरह से टूट गए.

न्यूज18 की एक खबर के मुताबिक 2013 में आकाश के पिता का निधन हो गया था. इस बीच वे कोलकाता में चल रही ट्रेनिंग को छोड़कर बिहार आ गए. इसके 6 महीने बाद उनके भाई का भी निधन हो गया. घर में शोक का माहौल था. इस वजह से उनकी मां वापस नहीं भेज रही थी. लेकिन दोस्त वैभव के प्रयास से उनकी मां राजी हो गईं. इस तरह वे वापस आए. 

2016 में क्लब मैच में झटके थे 42 विकेट -

रिपोर्ट के मुताबिक आकाश ने सौरव गांगुली की क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग ली. इसके बाद वे 2016 में यूनाइटेड क्लब के लिए सिलेक्ट हुए. उन्होंने पहले साल में ही 42 विकेट ले लिए. आकाश अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से काफी चर्चा में आ गए थे. इसके बाद 2018-19 में उनका सिलेक्शन मुस्ताक अली ट्रॉफी के लिए हो गया. वे बंगाल की रणजी टीम में जगह बनाने में भी सफल रहे.

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दिखाया था दम -

आकाश को हाल ही में इंडिया ए के लिए खेलने का मौका मिला. उन्होंने अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अच्छी बॉलिंग की. आकाश ने एक मुकाबले में 28 रन देकर 2 विकेट लिए थे. इसके बाद एक मैच में 6 विकेट और अगले मुकाबले में 5 विकेट लिए थे. आकाश 29 फर्स्ट क्लास मैचों में 103 विकेट ले चुके हैं. इसके साथ ही 418 रन भी बनाए हैं. वे लिस्ट ए के 28 मैचों में 42 विकेट ले चुके हैं.


IND vs ENG: टीम इंडिया में तोड़-फोड़ मचाने वाले बॉलर की एंट्री, दोस्त की ज़िद ने दिखाया मंज़िल का रास्ता

ब्रेट ली के फैन हैं आकाश दीप -

आकाश की बॉलिंग काफी अच्छी है. उनके आदर्श क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं. लेकिन वे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली से भी इंस्पायर्ड हैं. आकाश इन स्विंग और आउट स्विंग दोनों ही तरह की गेंदबाजी करने में माहिर हैं. इसके साथ ही वे बैटिंग में भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. वे मिडिल ऑर्डर में दम दिखा चुके हैं.

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: मिडिल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज हैं सरफराज खान, टीम इंडिया के लिए 'जैकपॉट' से कम नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

113 रन ठोक शादाब खान ने बनाए 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
113 रन ठोक शादाब खान ने बनाए 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget