एक्सप्लोरर

IND vs ENG: रोहित-गिल के बाद सरफराज-पडिक्कल ने अंग्रेजों के उड़ाए होश, अबकी बार पारी से जीत पक्की?

IND vs ENG 5th Test: भारतीय टीम ने पांचवें टेस्ट पर शिकंजा कस दिया है. दूसरे दिन रोहित और गिल के शतक के बाद सरफराज और पडिक्कल ने अर्धशतक जड़े.

India vs England 5th Test: धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के दूसरे ही दिन टीम इंडिया ने अपनी जीत लगभग पक्की कर ली है. पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन पहले रोहित शर्मा और शुममन गिल ने शतक जड़े और फिर सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक लगाकर इंग्लैंड को मैच से दूर कर दिया. 

इंग्लैंड की पहली पारी में बनाए गए 218 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट खोकर 473 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम की बढ़त 255 रनों की हो गई है. स्टम्प्स के समय जसप्रीत बुमराह 55 गेंद में दो चौकों की मदद से 19 और कुलदीप यादव 55 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 27 रनों पर नाबाद लौटे. भारत के लिए रोहित शर्मा ने 103 और शुभमन गिल ने 110 रनों की पारी खेली. वहीं डेब्यूमैन देवदत्त पडिकक्ल ने 65 और सरफराज खान ने 56 रन बनाए. इससे पहले यशस्वी जायसवाल के बल्ले से भी अर्धशतक निकला. 

तीसरे सेशन में कुलदीप और बुमराह ने सताया 

धर्मशाला टेस्ट में पहले रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल ने अंग्रेजों को रुलाया. वहीं तीसरे सेशन में कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने भी इंग्लिश टीम को खूब सताया. एक समय भारतीय टीम ने 428 रनों पर 8 विकेट गंवा दिए थे और करीब डेढ़ घंटे का खेल बाकी था. ऐसा लग रहा था कि दूसरे ही दिन भारतीय टीम भी ऑलआउट हो जाएगी, लेकिन कुलदीप और बुमराह ने ऐसा नहीं होने दिया. यह दोनों 9वें विकेट के लिए 108 गेंद में 45 रनों की साझेदारी कर चुके हैं. बुमराह 19 और कुलदीप 27 रन पर नाबाद हैं. 

इस बार भारत की पारी से जीत पक्की?

पहले ही 3-1 से सीरीज अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया पांचवें टेस्ट में पारी से जीतते हुए दिख रही है. इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 218 रन ही बना सकी थी. वहीं भारतीय टीम अभी तक 473 रन बना चुकी है. यानी इंग्लैंड से रोहित ब्रिगेड अब तक 255 रन आगे है. कल यानी मैच के तीसरे दिन यह बढ़त 300 के पार भी हो सकती है. ऐसे में टीम इंडिया पांचवां टेस्ट एक पारी से जीत सकती है. 

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG 5th Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारतीय बल्लेबाजों ने निकाला अंग्रेजों का दम

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget