एक्सप्लोरर

IND vs ENG: मोहम्मद शमी की वापसी, हार्दिक को मिलेगा आराम! पांचवें टी20 में ऐसी दिख सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG 5th T20: टी20 सीरीज में भारत ने 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है. पांचवां मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs ENG 5th T20 Playing XI: भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का पांचवां मैच आज यानी 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. चार मैच बीत जाने के बाद टीम इंडिया पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. अब वानखेड़े स्टेडियम में एक तरफ भारतीय टीम 4-1 की जीत दर्ज करने से मैदान में उतरेगी, वहीं इंग्लैंड अपनी लाज बचाना चाहेगा. अब तक सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में निरंतर कई बदलाव होते रहे हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत पांचवें और आखिरी टी20 में किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है?

चूंकि भारत पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा चुका है, इसलिए टीम मैनेजमेंट आखिरी टी20 के लिए कुछ मेन प्लेयर्स को आराम दे सकता है. मोहम्मद शमी पर भी सवालिया निशान लगा हुआ है, जिन्होंने राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 में रिटर्न किया था, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए. संजू सैमसन के साथ-साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं. वहीं अभिषेक शर्मा को हर बार शुरुआत तो मिल रही है, लेकिन वो उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं.

मेन खिलाड़ियों को मिल सकता है आराम

पांचवें टी20 से पूर्व टीम मैनेजमेंट को यह भी ध्यान रखना होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी भी पास आ रही है. वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह को आराम दिया जाना संभव है. ये दोनों वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वाड का हिस्सा हैं. वरुण चक्रवर्ती बहुत जबरदस्त लय में दिखे हैं, जो अब तक 4 मैचों में 12 विकेट चटका चुके हैं, वहीं वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की लग रही है. हर्षित राणा पर भी सबकी नजरें टिकी रहेंगी, जिन्हें पिछले मैच में शिवम दुबे के सब्सटीट्यूट के तौर पर लाया गया और उन्होंने 3 विकेट चटका डाले थे.

पांचवें मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती.

यह भी पढ़ें:

दिग्गजों ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, इन दो टीमों को बताया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनलिस्ट 

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget