एक्सप्लोरर

'गौतम गंभीर के लिए मुश्किल...' इंग्लैंड के इस खिलाड़ी के बयान से बवाल, जानिए क्या कहा

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से पीछे चल रही है. भारत को इस सीरीज में हार से बचने के लिए 'द ओवल' में चल रहा पांचवां टेस्ट जीतना होगा.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भारत इंग्लैंड सीरीज हारता है, तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से पीछे चल रही है. भारत को इस सीरीज में हार से बचने के लिए 'द ओवल' में चल रहा पांचवां टेस्ट जीतना होगा.

स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने कहा, "भारतीय टीम लगातार दो टेस्ट सीरीज हार चुकी है. वे अपने घर में न्यूजीलैंड से 3-0 से हारे, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से 1-3 से हारे. अगर इंग्लैंड सीरीज में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा तो बतौर कोच गौतम गंभीर पर दबाव बढ़ेगा."

माइकल एथरटन ने कहा, "भारत, अपने सभी संसाधनों और जनसंख्या के बावजूद, ऐसी टीम नहीं है, जिसके साथ लोग धैर्य रखें. मैदान पर कदम रखते ही उनसे जीत की उम्मीद की जाती है. इसलिए, लगातार तीन टेस्ट सीरीज हारना उनके लिए एक समस्या होगी."

गौतम गंभीर ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद बतौर कोच भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभाली थी. गंभीर का प्रदर्शन टी20 और वनडे क्रिकेट में अच्छा रहा है. भारतीय टीम उनकी कोचिंग में 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी जीती थी, लेकिन, टेस्ट में उनका कार्यकाल अब तक साधारण रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ अगर भारत हारा तो निश्चित रूप से बीसीसीआई लंबे फॉर्मेट में उनके पद को लेकर पुनर्विचार कर सकती है.

भारतीय टीम 'द ओवल' टेस्ट जीतने के लिए चार बदलावों के साथ उतरी है. ऋषभ पंत इंजरी की वजह से तो जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत टीम से बाहर हैं. वहीं, शार्दुल ठाकुर और अंशुल कंबोज को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया गया है. करुण नायर, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप की टीम में वापसी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget