एक्सप्लोरर

IND vs ENG: रांची में टीम इंडिया का रहता है बोलबाला, रोहित-जडेजा के आंकड़े बेजोड़; जानें यहां की A टू Z डिटेल

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का अगला मुकाबला रांची में है. इस मैदान पर अब तक भारतीय टीम ने कोई मुकाबला नहीं गंवाया है.

Ranchi Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जाना है. जेएसलीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार (23 फरवरी) सुबह 9.30 बजे दोनों टीमें आमने-सामने होगी. इस मैदान पर यह तीसरा टेस्ट मैच होगा. इससे पहले हुए दोनों मुकाबलों में यहां भारतीय टीम ने एक जीता है और एक ड्रॉ खेला है. इस मैदान पर रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने पिछले टेस्ट मैचों में बेजोड़ प्रदर्शन किया है.

इस मैदान पर सबसे पहला टेस्ट मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मार्च 2017 में खेला गया था. यह मुकाबला ड्रॉ रहा था. इसके बाद अक्टूबर 2019 में यहां भारत-दक्षिण अफ्रीका भिड़े. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पारी और 202 रन के विशाल अंतर से जीत हासिल की थी. इन दो टेस्ट मैचों में इस मैदान की अलग-अलग विशेषताएं सामने आई हैं. पहले मुकाबले में यह मैदान जहां पूरी तरह से बल्लेबाजी के मददगार साबित हुआ, वहीं दूसरे मैच में यहां गेंदबाजों को अच्छी मदद मिली. इस मैदान पर स्पिनर्स और फास्टर्स दोनों के लिए बराबर मदद देखी गई है. इस मैदान से जुड़े कुछ खास आंकड़े...

सर्वोच्च स्कोर: इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर भारतीय टीम ने ही बनाया है. मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 603 रन के विशाल स्कोर पर पारी घोषित की थी.
सबसे कम स्कोर: यहां अक्टूबर 2019 में हुए टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने महज 133 रन पर समेट दिया था.
सबसे ज्यादा रन: रोहित शर्मा यहां टॉप पर हैं. उन्होंने इस मैदान पर एक ही पारी में 212 रन जड़ डाले थे. पुजारा ने यहां दो मैचों में 202 रन बनाए हैं.
सर्वश्रेष्ठ पारी: अक्टूबर 2019 में रोहित शर्मा ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 212 रन की पारी खेली थी. 
सबसे ज्यादा विकेट: भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा इस मैदान पर 12 विकटों के साथ गेंदबाजी में टॉप पर हैं.
सबसे बड़ी साझेदारी: रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के बीच यहां चौथे विकेट के लिए 267 रन की साझेदारी हुई थी.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: क्या चौथे टेस्ट में गेंदबाजी करेंगे बेन स्टोक्स? जानें इंग्लैंड के उप कप्तान ने क्या दिया जवाब

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget