एक्सप्लोरर

IND vs ENG: कौन जीतेगा भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट? किसका पलड़ा भारी? आंकड़ों में छिपा है जवाब

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैंचेस्टर स्थित ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाएगा. आंकड़ों के आधार पर जानिए, यहां जीत का दावेदार कौन होगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई (IND vs ENG 4th Test Date) से मैंचेस्टर स्थित ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाएगा. तीन मुकाबले संपन्न होने के बाद इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है. यह टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मैच होगा, क्योंकि इसमें हार या ड्रॉ से भी उसका सीरीज जीत पाना नामुमकिन हो जाएगा. इससे पहले चौथा टेस्ट शुरू हो, आइए जान लेते हैं कि मैंचेस्टर के मैदान पर भारत या इंग्लैंड, किसका पलड़ा भारी है?

सबसे पहले जान लेते हैं कि भारत और इंग्लैंड का टेस्ट क्रिकेट में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा है? दोनों देशों के बीच अब तक कुल 139 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें 53 बार इंग्लैंड और 36 मौकों पर टीम इंडिया विजयी रही है. वहीं भारत-इंग्लैंड 50 टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटे हैं.

मैंचेस्टर में कैसा है दोनों का रिकॉर्ड?

मैंचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की बात करें तो अब तक यहां भारत और इंग्लैंड के बीच 9 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें चार बार इंग्लैंड की टीम विजयी रही है और अन्य पांच मैच ड्रॉ पर छूटे हैं. टीम इंडिया को अब तक के इतिहास में ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर कभी किसी टेस्ट मैच में जीत नहीं मिली है. इस मैदान पर भारत जीत के सबसे करीब साल 1974 में आया था, जब उसे इंग्लैंड के हाथों 113 रनों से हार मिली थी.

भारत और इंग्लैंड इस मैदान पर आखिरी बार 2014 में भिड़े थे. उस मैच में इंग्लैंड ने एक पारी में 367 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम की ऐसी नैया डूबी कि वो दोनों पारियों में मिलाकर भी 367 रन नहीं बना पाई थी. अंततः टीम इंडिया वह मैच पारी और 54 रनों के अंतर से हार गई थी.

मैंचेस्टर में भारतीय बल्लेबाजों का बुरा हाल

मौजूदा टीम के अधिकांश क्रिकेटर तो ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर कभी टेस्ट मैच खेले ही नहीं हैं. इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर रहे, जिन्होंने यहां पांच पारियों में 242 रन बनाए थे. 21वीं सदी में डेब्यू करने वाला कोई भारतीय बल्लेबाज यहां टेस्ट मैचों में 200 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाया है. ये आंकड़े कहीं ना कहीं साबित कर रहे हैं कि टीम इंडिया के लिए मैंचेस्टर में जीतना बहुत मुश्किल भरा काम होने वाला है.

यह भी पढ़ें:

किन-किन क्रिकेटरों को मिलती है पेंशन? क्या भारत के लिए एक मैच खेलने वाला भी बन जाता है दावेदार?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget