एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'इसका क्रेडिट हमें मिलना चाहिए...', यशस्वी जायसवाल के शतक पर इंग्लैंड ओपनर बेन डकेट का हैरान करने वाला बयान

IND vs ENG 3rd Test: राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया. वह 104 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. इसके बाद इंग्लैंड ओपनर बेन डकेट ने बड़ा बयान दिया.

Ben Duckett on Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ एक बार फिर महफिल लूट ली है. दूसरी पारी में जायसवाल ने 9 चौके और 5 छक्के जड़ 104 रनों की पारी खेली. हालांकि, वह कमर दर्द की वजह से रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौट गए. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 196 रन बना लिए हैं. वहीं टीम इंडिया की कुल बढ़त 322 रनों की हो चुकी है. 

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने हैरान करने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा कि यशस्वी जायसवाल की आक्रामक बैटिंग का क्रेडिट हमें मिलना चाहिए. हालांकि, डकेट ने इस युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ भी की और उन्हें अगला सुपरस्टार तक करार दिया. 

जायसवाल ने इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ तरीके से बल्लेबाजी करते हुए तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को भारत की दूसरी पारी में शतक ठोका. पीठ में ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट होने से पहले उन्होंने 133 गेंदों में 104 रन की पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाए. जायसवाल एक समय 73 गेंद में 35 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन दिन के आखिरी सत्र में उन्होंने अपना रवैया बदला और आक्रामक शॉट से शतक पूरा किया. 

बेन डकेट ने दिन का खेल खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जब आप विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को इस तरह खेलते हुए देखते हैं, तो ऐसा लगता है कि हमें कुछ श्रेय लेना चाहिए. वे अपनी नेचुरल शैली से कुछ अलग तरीके से खेल रहे हैं. हमने मौजूदा क्रिकेट सत्र में कई बार ऐसा देखा है. यह देखना काफी रोमांचक है कि अन्य खिलाड़ी और अन्य टीमें भी उस आक्रामक शैली की क्रिकेट खेल रही हैं." उन्होंने जायसवाल की तारीफ की, लेकिन चुटिले अंदाज में कहा, "वह उभरते हुए सुपरस्टार की तरह दिखता है, दुर्भाग्य से वह इस समय बहुत अच्छी लय में है. हालांकि, उसका खराब समय (लय) आने वाला है."

इंग्लैंड की पहली पारी में 151 गेंद में 23 चौके और दो छक्के की मदद से 153 रन बनाने वाले डकेट ने कहा कि भारतीय टीम शनिवार को बेहतर योजना के साथ मैदान पर उतरी थी. उन्होंने कहा, यह ऐसा दिन था जब मुझे लगता है कि आपको भारत को श्रेय देना होगा. सुबह के सत्र में वे आसानी से रन बनाने का मौका नहीं दे रहे थे."

गौरतलब है कि राजकोट टेस्ट में टीम इंडिया ने तीसरे दिन दमदार वापसी की. पहली पारी में 445 रन बनाने के बाद दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज बैजबॉल के सामने फेल रहे थे. इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सिर्फ 35 ओवर में दो विकेट खोकर 207 रन बना लिए थे. हालांकि, इसके बाद तीसरे दिन टीम इंडिया ने 319 रनों पर ही मेहमान टीम को समेट दिया. इंग्लैंड ने तीसरे दिन सिर्फ 112 रन बनाए और अपने अंतिम 8 विकेट गंवाए. अब राजकोट टेस्ट पूरी तरह से टीम इंडिया की मुट्ठी में है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget