एक्सप्लोरर

Shubman Gill vs Zak Crawley: 'गिल क्यों मालिश करवा रहे थे...', आखिरी ओवर में हुए ड्रामे पर पूर्व क्रिकेटर ने दिया क्राउली का साथ

IND vs ENG 3rd Test: भारत बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स पर खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होते होते खूब ड्रामा देखने को मिला. जैक क्राउली समय ख़राब कर रहे थे, जिस पर शुभमन गिल काफी गुस्सा हो गए.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट का तीसरा दिन शुभमन गिल और जैक क्राउली की तीखी बहस के साथ खत्म हुआ. दरअसल बल्लेबाज क्राउली जानबूझकर समय खराब कर रहे थे, इस पर भारतीय कप्तान भड़क उठे. दोनों के बीच तीखी बहस हुई. इस पर पूर्व क्रिकेटर टिम साउथी ने प्रतिक्रिया देते हुए बल्लेबाज का साथ दिया. केएल राहुल ने कहा कि मैं भी ओपनर हूं तो समझ सकता हूं.

तीसरे दिन का खेल खत्म होने में कुछ समय बचा था, तभी इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हुई. जसप्रीत बुमराह पहला ओवर डाल रहे थे, अगर ये ओवर समय से पूरा हो जाता तो दूसरा ओवर भी डाला जा सकता था लेकिन जैक क्राउली और बेन डकेट ऐसा नहीं चाहते थे. दूसरी गेंद पर क्राउली बेवजह हट गए, पांचवी गेंद पर उन्होंने हाथ में चोट का बहाना बनाकर समय खराब किया.

टिम साउथी ने क्या कहा

साउथी वर्तमान में इंग्लैंड टीम के गेंदबाजी कंसलटेंट हैं. उन्होंने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "यह अच्छा है. अंतिम समय में दोनों टीमों का जोश देखना हमेशा अच्छा होता है. पता नहीं शुभमन गिल किस बात की शिकायत कर रहे थे, जबकि वह कल मैच के बीच में मालिश करवाने के लिए लेट रहे थे. यह तो खेल का हिस्सा है, ये दिन का खेल खत्म करने का रोमांचक तरीका होता है."

इस बीच पत्रकार के मजाकिया अंदाज में क्राउली की चोट पर पूछे जाने पर उन्होंने भी मजाकिए अंदाज में कहा, "हां आज रात उनकी जांच की जाएगी, उम्मीद करते हैं कि वह चौथे दिन खेलने के लिए फिट रहेंगे."

केएल राहुल ने क्या कहा

केएल राहुल ने मैच के बाद इसको लेकर कहा, "अंत में जो हुआ, वो खेल का एक हिस्सा है. मैं बतौर ओपनर इसे समझ सकता हूं. हर कोई जानता था कि वहां क्या हो रहा है. मैंने उन्हें (शुभमन गिल) जोश में देखा, जाहिर सी बात है कि हम 2 ओवर डालना चाहते थे. 6 मिनट बचे थे तो कोई भी टीम ऐसा ही चाहेगी. हम भी जोश में थे, हमें उम्मीद थी कि हम दिन का खेल खत्म होने से पहले एक विकेट ले पाएंगे. दिन का अंत विकेट के साथ होता तो हमारी टीम के लिए एकदम सही होता."

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget