एक्सप्लोरर

IND vs ENG: हारने के बाद भी रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, 73 साल बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

Ravindra Jadeja Record: रवींद्र जडेजा ने लॉर्ड्स पर खेले गए तीसरे टेस्ट में अंत तक लड़ाई लड़ी, लेकिन टीम इंडिया इस मैच को जीत नहीं सकी. हालांकि जडेजा ने इस पारी में एक रिकॉर्ड अपने नाम किया.

रवींद्र जडेजा दूसरी पारी में 61 रनों पर नाबाद रहे, लेकिन मोहम्मद सिराज के रूप में 10वां विकेट गिरने के साथ टीम इंडिया इस मैच को 22 रनों से हार गई. इस मैच को जडेजा की पारी के लिए भी हमेशा याद किया जाएगा कि कैसे उन्होंने अंत तक उम्मीदें बंधाए रखी. भारत इस मैच को हार गई लेकिन जडेजा ने टीम इंडिया के लिए इस पारी में इतिहास रचा.

भारत की पारी में 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए, टॉप आर्डर तो बिखरा लेकिन मिडिल आर्डर में जडेजा को छोड़कर कोई अच्छी पारी नहीं खेल सका. अंत में गेंदबाजों ने रवींद्र जडेजा का साथ निभाया, कुछ समय तक संघर्ष किया लेकिन शोएब बशीर की गेंद सिराज के बल्ले से लगकर स्टंप पर जा लगी और पारी का 10वां विकेट गिर गया.

रवींद्र जडेजा ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

रवींद्र जडेजा लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले सिर्फ वीनू मांकड़ ही ऐसा करने वाले भारतीय थे, जिन्होंने 1952 में पहली पारी में 72 और दूसरी पारी में 184 रन बनाए थे.

रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में 181 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 4 चौके लगाए. पहली पारी में भी उन्होंने अर्धशतक जड़ा था, उन्होंने 72 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी.

दूसरी पारी में फ्लॉप हुए भारतीय बल्लेबाज

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. जो रुट के शतक की मदद से इंग्लैंड ने 387 रन बनाए थे, भारत का भी पहली पारी में स्कोर 387 ही रहा था. केएल राहुल ने शतक जड़ा. इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रनों पर ढेर हो गई, तब लगा कि अब भारत इस मैच को जीत सकती है लेकिन दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों का भी प्रदर्शन खराब रहा.

यशस्वी जायसवाल खाता नहीं खोल सके, करुण नायर ने एक बार फिर निराश किया और जब उनसे अच्छी पारी की उम्मीद थी वो 14 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान शुभमन गिल भी सिर्फ 6 ही रन बना पाए. ऋषभ पंत (9) को आर्चर ने शानदार गेंद पर बोल्ड किया.

वाशिंगटन सुंदर (0) और नितीश कुमार रेड्डी (13) भी जडेजा का साथ नहीं दे सके, बुमराह और सिराज ने थोड़ा संघर्ष किया लेकिन उनसे पहले अन्य बल्लेबाज भी ऐसा करते तो नतीजा भारत के पक्ष में होता.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटका, 10 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट; सीरीज पर कब्जा
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटका, 10 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट; सीरीज पर कब्जा
श्रेयस अय्यर की रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ में शतक लगाकर 18 पायदान ऊपर पहुंचे
श्रेयस अय्यर की रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ में शतक लगाकर 18 पायदान ऊपर पहुंचे
बंद होंगी संन्यास ले चुके खिलाड़ियों की लीजेंड्स लीग? ICC एंटी करप्शन प्रमुख का बयान चौंका देगा
बंद होंगी संन्यास ले चुके खिलाड़ियों की लीजेंड्स लीग? ICC एंटी करप्शन प्रमुख का बयान चौंका देगा
'चयनकर्ताओं ने हिम्मत...', भुवनेश्वर कुमार की वापसी से खुश दिनेश कार्तिक का बयान वायरल
'चयनकर्ताओं ने हिम्मत...', भुवनेश्वर कुमार की वापसी से खुश दिनेश कार्तिक का बयान वायरल

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'कुछ तो उन्होंने ऐसा किया होगा जो...'
PM मोदी पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'कुछ तो उन्होंने ऐसा किया होगा जो...'
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटका, 10 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट; सीरीज पर कब्जा
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटका, 10 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट; सीरीज पर कब्जा
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Embed widget