एक्सप्लोरर

Joe Root Record: 99 पर खेल रहे जो रुट शतक लगाकर बना लेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड, दिग्गजों को छोड़ देंगे पीछे

IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में जो रुट एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं. आज दूसरे दिन उन्हें शतक बनाने के लिए सिर्फ 1 रन चाहिए.

जो रुट अपने 37वें अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट शतक से 1 रन दूर है. भारत बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का आज दूसरा दिन है, रुट 99 से अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे और 1 रन बनाते ही टेस्ट में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में स्टीव स्मिथ, राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे. इसके आलावा भी वह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. मेजबान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जैक क्रॉली (18) और बेन डकेट (23) सस्ते में आउट हो गए, दोनों को 14वें ओवर में नितीश कुमार रेड्डी ने आउट किया. इसके बाद जो रुट ने ओली पोप (44) के साथ मिलकर पारी को संभाला और 109 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. पोप को जडेजा ने आउट किया और इसके बाद हैरी ब्रूक (11) भी सस्ते में आउट हो गए.

जो रुट के नाम दर्ज होने वाला ये बड़ा रिकॉर्ड

आज जब जो रुट 1 रन बनाएंगे तो टेस्ट क्रिकेट में अपना 37वां शतक पूरा कर लेंगे, वह वर्तमान में खेल रहे प्लेयर्स में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. अभी वह इस मामले में स्टीव स्मिथ (36 शतक) के बराबर हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

  1. सचिन तेंदुलकर- 51
  2. जैक कैलिस- 45
  3. रिकी पॉन्टिंग- 41
  4. कुमार संगकारा- 38
  5. स्टीव स्मिथ- 36*
  6. जो रुट- 36*
  7. राहुल द्रविड़- 36

सबसे ज्यादा टेस्ट शतकों के मामले में वह राहुल द्रविड़ को भी पीछे छोड़ेंगे, द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 36 शतक जड़े थे. वह सबसे ज्यादा टेस्ट रनों के मामले में भी द्रविड़ को पीछे छोड़ सकते हैं, इसके लिए उन्हें 75 रन और बनाने हैं. वह सबसे ज्यादा टेस्ट रन के मामले में वर्तमान में खेल रहे सभी प्लेयर्स में टॉप पर हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

  1. सचिन तेंदुलकर- 15921
  2. रिकी पॉन्टिंग- 13378
  3. जैक कैलिस- 13289
  4. राहुल द्रविड़- 13288
  5. जो रुट- 13214*

जो रुट ने पहले दिन बनाए ये रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में पहले दिन रुट ने 99 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी में 45वां रन लेते ही उन्होंने भारत के खिलाफ 3000 टेस्ट रन पूरे किए. रुट टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट में 3000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

इसके बाद उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 103वीं बार 50 प्लस स्कोर किया. वह इस मामले में जैक कैलिस और रिकी पॉन्टिंग की बराबरी पर आ गए हैं, उनसे आगे अब सचिन तेंदुलकर (119) हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी आज, 5 टीमों के 27 स्लॉट खाली; MI के पास सबसे कम का पर्स
LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी आज, 5 टीमों के 27 स्लॉट खाली; MI के पास सबसे कम का पर्स
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget