एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में भारत का सबसे बड़ा रन चेज क्या है? क्या आज बदलेगा इतिहास

Successful run chase at lords India: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का आज आखिरी दिन है. भारत को जीतने के लिए 135 रन और चाहिए, इंग्लैंड को 6 विकेट की दरकार है.

लॉर्ड्स में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट का आज रोमांचक दिन है, अभी कोई भी टीम जीत सकती है. केएल राहुल के साथ आज ऋषभ पंत दिन की शुरुआत करेंगे, भारत को जीतने के लिए 135 रन और बनाने हैं, 6 विकेट हाथ में हैं. शुरुआत के 10 ओवर बहुत महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि इस समय गेंद अधिक सीम और स्विंग होने की संभावना है.

चौथे दिन के तीसरे सेशन में भारत की दूसरी पारी शुरू हुई थी, इंग्लैंड की पूरी टीम 192 रनों पर ढेर हो गई थी. जबकि पहली पारी में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा था. लेकिन दूसरी पारी में भारत का टॉप आर्डर थोड़ा लड़खड़ा गया, यशस्वी शून्य पर आउट हुए. इसके बाद करुण नायर (14) और शुभमन गिल (6) भी सस्ते में लौट गए. हालांकि केएल राहुल 33 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिन्होंने पहली पारी में शतक जड़ा था.

लॉर्ड्स पर टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज क्या है?

93 सालों में भारतीय क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर कुल 19 मैच खेले हैं, इसमें से 12 हारे हैं और सिर्फ 3 में जीत दर्ज की है. 1986 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने यहाँ पहला टेस्ट जीता था. उस मैच में भारत को जीतने के लिए 134 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 5 विकेट खोकर 42 ओवरों में हासिल कर लिया था. इसके बाद दोनों टेस्ट में भारत ने लक्ष्य का बचाव करते हुए जीत हासिल की थी. लिस्ट में देखें लॉर्ड्स पर भारत की 3 जीत.

  • 1986: कपिल देव की कप्तानी में 5 विकेट से जीत.
  • 2014: एमएस धोनी की कप्तानी में 95 रनों से जीत.
  • 2021: विराट कोहली की कप्तानी में 151 रनों से जीत.

यानी लॉर्ड्स पर भारत की लक्ष्य का हासिल करते हुए एकमात्र जीत 1986 में आई थी, क्या आज इतिहास बदलेगा? भारत को जीतने के लिए 135 रन बनाने हैं, लेकिन ये बहुत आसान नहीं होगा अगर शुरूआती 10 ओवरों में भारत ने संभलकर बल्लेबाजी नहीं की.

पंत-राहुल पर जिम्मेदारी

चौथे दिन ऋषभ पंत की जगह आकाश दीप को भेजा गया था, ताकि दिन के अंत में कोई महत्वपूर्ण विकेट न गिरे. आज पंत और केएल राहुल दिन की शुरुआत करेंगे, जिन पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी. पिछली पारी में पंत राहुल के साथ तालमेल की कमी के चलते रन आउट हो गए थे. आज दोनों को कम से कम 10 ओवर संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
लगातार 2 सीरीज हार के बाद BCCI लेगा कप्तान की 'क्लास', कोच गौतम गंभीर के पद पर भी लटकी तलवार
लगातार 2 सीरीज हार के बाद BCCI लेगा कप्तान की 'क्लास', कोच गौतम गंभीर के पद पर भी लटकी तलवार
इंग्लैंड से हार के बाद BCCI एक्शन मोड में, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की लगेगी क्लास
इंग्लैंड से हार के बाद BCCI एक्शन मोड में, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की लगेगी क्लास
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget