एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: तीसरे टेस्ट से पहले दिनेश कार्तिक ने ये कैसा बयान दे दिया, कहा- कहीं इससे लॉर्ड्स में हार न जाए टीम इंडिया

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इसको लेकर दिनेश कार्तिक ने बेन स्टोक्स एंड टीम को एक महत्वपूर्ण सलाह दी है.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक इस समय इंग्लैंड में हैं, जहां वह भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कमेंटरी कर रहे हैं. तीसरे टेस्ट से पहले उन्होंने बेन स्टोक्स एंड टीम को एक महत्वपूर्ण सलाह देते हुए कहा कि ओली पोप कि जगह तीसरे नंबर पर जैकब बेथेल को खिलाना चाहिए. उन्होंने बेथेल को भविष्य का बड़ा स्टार बताते हुए कहा कि टीम को उन पर ध्यान देना चाहिए.

भारत और इंग्लैंड 5 मैचों की टेस्ट सीरीज अभी 1-1 से बराबर है. तीसरा टेस्ट गुरुवार, 10 जुलाई से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इससे पहले स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट लाइव पर दिनेश कार्तिक ने कहा कि जैकब बेथेल एक गुणी, प्रतिभा वाले खिलाड़ी हैं. वह टॉप आर्डर में इंग्लैंड की भविष्य की चिंता को दूर कर सकते हैं.

दिनेश कार्तिक ने जैकब बेथेल को लेकर क्या कहा?

दिनेश कार्तिक ने कहा, "3 नंबर पर ओली पोप की जगह जैकब बेथेल को चुनूंगा, मैं थोड़ा पक्षपाती हूं." बेथेल आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हैं, इस टीम के कार्तिक बल्लेबाजी कोच और मेंटर हैं. उन्होंने बेथेल की प्रतिभा को करीब से देखा है. कार्तिक के अनुसार बेथेल किसी भी क्रम में बल्लेबाजी कर सकता है, और इसी कारण आरसीबी ने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया था.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कमेंटरी कर रहे दिनेश कार्तिक ने कहा कि बेथेल सीखने को उत्सुक रहते हैं, खेल के प्रति समर्पित रहते हैं, सबसे बेस्ट बनना चाहते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी अच्छाई है.

जेकब बेथेल ने 3 टेस्ट, 12 एकदिवसीय और 13 टी20 मैचों में क्रमश 260, 317 और 281 रन बनाए हैं. इसके आलावा उन्होंने 24 मैचों की 38 फर्स्ट क्लास पारियों में 1030 रन बनाए हैं.

वह इंग्लैंड के उन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, जो भविष्य में तीनों फॉर्मेट में महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे. ओली पोप की बात करें तो उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ा था, जिसने मेजबान की जीत में अहम रोल निभाया था. लेकिन इसके बाद खेली तीनों पारियों में उनका बल्ला नहीं चला.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर अच्छे नहीं है टीम इंडिया के आंकड़े

  • कुल टेस्ट- 19 
  • इंग्लैंड ने जीते- 12
  • भारत ने जीते- 3 
  • ड्रा- 4

लॉर्ड्स पर भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक 19 टेस्ट खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने सिर्फ 3 ही टेस्ट जीते हैं. हालांकि एजबेस्टन में जीतने के बाद शुभमन गिल एंड टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है, क्योंकि उस ग्राउंड पर भी टीम ने पहला ही टेस्ट जीता था.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget