एक्सप्लोरर

वनडे की 50 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Shubhman Gill, तीसरे वनडे में बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

IND vs ENG 3rd ODI: भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे वनडे मैच में Shubhman Gill ने कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. उन्होंने एक खास रिकॉर्ड के मामले में एमएस धोनी की बराबरी भी की है.

Shubhman Gill Records IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेल कई बड़े रिकॉर्ड्स कायम कर दिए हैं. गिल ने अहमदाबाद में खेले गए मैच में 112 रन बनाए. इस पारी को खेलते ही गिल 50 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. 50 वनडे पारियों के बाद गिल के नाम 2,587 रन हो गए हैं और इस मामले में उन्होंने विराट कोहली, हाशिम आमला समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.

50 वनडे पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन

शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर की पहली 50 पारियों में 2,587 रन बना लिए हैं, जिनमें उनके नाम 7 शतक और 15 हाफ-सेंचुरी हैं. बता दें कि गिल का वनडे मैचों में औसत 60 से भी अधिक है. गिल ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज हाशिम आमला का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने अपनी पहली 50 वनडे पारियों में 2,486 रन बनाए थे. पाकिस्तान के इमाम उल-हक और फखर जमान ने पहली 50 वनडे पारियों में क्रमशः 2,386 रन और 2,262 रन बनाए थे.

  • शुभमन गिल - 2587 रन
  • हाशिम आमला - 2486 रन
  • इमाम उल-हक - 2387 रन
  • फखर जमान - 2262 रन
  • शाय होप - 2247 रन

शुभमन गिल ने तोड़े कई रिकॉर्ड

-शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में खेली गई किसी द्विपक्षीय सीरीज के हर मैच में 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं. गिल से पहले एमएस धोनी और श्रेयस अय्यर समेत 6 भारतीय बल्लेबाज ऐसा कर चुके हैं.

-शुभमन गिल वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने हैं. उन्होंने 50वीं पारी में यह कीर्तिमान बनाया. उनसे पहले हाशिम आमला ने 51 वनडे पारियों में 2500 रन पूरे किए थे.

-शुभमन गिल सबसे तेज 7 वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने यह कीर्तिमान 50 पारियों में प्राप्त किया है. इससे पहले वो सबसे कम पारियों में 6 वनडे शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने थे.

-शुभमन गिल पहली 50 वनडे पारियों में सबसे बढ़िया औसत से रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. पहली 50 पारियों में उनका औसत 60.16 का रहा है.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: तीसरे वनडे में कोहली ने बना डाला 'विराट' रिकॉर्ड, पूरे किए 16 हजार रन; अब सिर्फ इन 3 दिग्गजों से पीछे

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget