एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd Test: एजबेस्टन बना भारत का अभिशापित किला, क्या गिल ब्रिगेड बदल पाएगी 58 साल का इतिहास,जानिए क्या है पिच रिपोर्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा, जहां 58 साल से जीत नसीब नहीं हुई है. जानिए क्या है पिच का हाल

IND vs ENG 2nd Test :  भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. लीड्स के मैदान पर पहला टेस्ट हारने के बाद अब भारतीय टीम पर सीरीज में वापसी का दबाव है, लेकिन चुनौती आसान नहीं है. भारत को न सिर्फ इंग्लिश परिस्थितियों से जूझना है, बल्कि एक ऐसा इतिहास बदलना है जो 58 साल से अटका पड़ा है. एजबेस्टन में भारत ने आज तक कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है.

कैसी होगी एजबेस्टन की पिच?

टेस्ट मैच से दो दिन पहले तक एजबेस्टन की पिच पर काफी घास नजर आ रही थी, जिससे ऐसा लग रहा था कि गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन गर्मी और धूप के कारण मैच से पहले पिच की घास काट दी जाएगी. पिच रिपोर्ट के मुताबिक अब इस पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी हो सकती है.

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स जिनके पास 58 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है,उनका मानना है कि एजबेस्टन में बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच होगी. उन्होंने कहा, “लीड्स में हमने 20 विकेट लेकर दिखाया कि हम गेम में कैसे वापसी कर सकते हैं. जब भारतीय बल्लेबाजों ने हमारी टीम पर दबाव बनाया, तो भी हमने लड़ाई नहीं छोड़ी. मुझे यकीन है कि यहां की पिच फिर से बैटिंग फ्रेंडली ही होगी.”

हालांकि वोक्स को लीड्स टेस्ट में केवल एक ही विकेट मिला था, लेकिन जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की गैरमौजूदगी में इस बार उनसे ज्यादा जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि इस बार गेंदबाजों के लिए हफ्ता कठिन हो सकता है.
 
एजबेस्टन का इतिहास 

एजबेस्टन स्टेडियम भारत के लिए एक अभिशापित किला बन गया है. यहां भारत ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें से 7 में भारत को हार मिली है, जबकि एक मैच 1986 में ड्रॉ रहा था. यानी भारत ने इस मैदान पर आज तक कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है.

2022 में जब भारत ने एजबेस्टन में आखिरी बार टेस्ट खेला था, तब भी स्क्रिप्ट लगभग वही थी जो लीड्स टेस्ट में हुई. भारत ने इंग्लैंड को 373 रन का लक्ष्य दिया और इंग्लैंड ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था.तब कप्तानी जसप्रीत बुमराह के पास थी और इस बार संयोग से वह 2nd टेस्ट में उपलब्ध नहीं हैं. यानी भारत को इस बार बिना बुमराह के एजबेस्टन की चुनौती पार करनी है.

जोफ्रा आर्चर इस बार नहीं खेलेंगे

इंग्लैंड टीम ने दूसरे टेस्ट को लेकर एक चौंकाने वाला फैसला लिया है. चार साल बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम में जगह नहीं दी गई है. उन्होंने डरहम के खिलाफ हाल ही में ससेक्स के लिए 18 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिया था. इसके बाद लग रहा था कि वह भारत के खिलाफ एजबेस्टन में वापसी करेंगे, लेकिन इंग्लैंड ने उन्हें फिलहाल आराम देने का फैसला किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget