एक्सप्लोरर

IND vs ENG: दूसरे वनडे में ऐसी होगी भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

IND vs ENG 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड का दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा. यहां जानिए पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सबकुछ.

IND vs ENG 2nd ODI Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच नागपुर में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया 4 विकेट से विजयी रही थी. अब दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है, इसलिए टीम इंडिया दूसरा वनडे मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. वहीं इंग्लैंड इस मैच को जीतकर 1-1 की बराबरी पर आना चाहेगा. बता दें कि ये दोनों टीम चैंपियंस ट्रॉफी से पूर्व अच्छी लय प्राप्त करना चाहेंगी. मुकाबला शुरू हो उससे पहले आइए जान लेते हैं कि कटक में पिच कैसी रहेगी, मैच में किसे जीत मिल सकती है और साथ ही दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन के बारे में जानें.

भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट

नागपुर की तरह कटक की पिच भी स्पिन गेंदबाजी के अनुरूप रहने वाली है. आमतौर पर यहां गेंदों में कम उछाल देखने को मिलता है, इसलिए विशेष रूप से मेहमान टीम इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना आसान नहीं होगा. रवींद्र जडेजा की तेज और फिरकी लेती स्पिन गेंदें यहां बहुत घातक सिद्ध हो सकती हैं.

मैच प्रिडिक्शन

वनडे क्रिकेट में अब तक भारत और इंग्लैंड 108 बार आमने-सामने आए हैं, जिनमें से 59 बार भारत और 44 बार इंग्लिश टीम विजयी रही है. जहां तक कटक मैदान की बात है, इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच कुल 10 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 6 बार टीम इंडिया और चार बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है. यह भी गौर करने वाली बात है कि इंग्लैंड साल 2002 से बाराबती मैदान में भारत को हरा नहीं पाया है.

भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे वनडे की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बैथेल, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और मार्क वुड.

यह भी पढ़ें:

गाले में एलेक्स कैरी ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का 21 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले कंगारू विकेटकीपर बने

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget