एक्सप्लोरर

IND vs ENG First Test : तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज से पहले जानिए हेडिंग्ले में भारत का रिकॉर्ड क्यों है चिंता का कारण

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज से लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में होने जा रही है. शुभमन गिल पहली बार टेस्ट कप्तान के तौर पर उतरेंगे, जबकि इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स संभाल रहे हैं.

IND vs ENG First Test :  भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले में लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा. इस सीरीज से ही दोनों ही टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र में अपने सफर की शुरुआत करेंगी. भारतयी टीम के पिछली दोनों डब्ल्यूटीसी फाइनल का इतिहास अच्छा रहा है. भारत दो बार WTC का रनरअप रह चुका है. एक बार 2021 में न्यूजीलैंड के सामने और दूसरी बार 2023 में ऑस्ट्रेलिया के सामने फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. भारत इस बार चैंपियन के खिताब को जीतने के इरादे से उतरेगा. वहीं इंग्लैंड ने अब तक डब्ल्यूटीसी का एक भी फाइनल नहीं खेला है.

हेडिंग्ले में भारत का रिकॉर्ड चुनौतीपर्ण

हेडिंग्ले में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक कुल 7 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इनमें से भारत को 2 में जीत और 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है,और 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है.

इस मैदान पर भारत ने अपना आखिरी टेस्ट 2021 में खेला था, जिसमें भारतीय टीम को 76 रन से करारी हार मिली थी. ऐसे में हेडिंग्ले के इस मैदान पर इस बार जीत दर्ज करना भारत के लिए सम्मानजनक होगा.

भारत बनाम इंग्लैंड, अब तक के आंकड़े

भारत ने साल 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स से अपना टेस्ट सफर शुरू किया था. तब से लेकर अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 136 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें,

इंग्लैंड ने जीते : 51 टेस्ट
भारत ने जीते : 35 टेस्ट
ड्रॉ रहे : 50 टेस्ट

इंग्लैंड की जमीन पर भारत ने अब तक कुल 67 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया को सिर्फ 9 मुकाबलों में जीत मिली है. 22 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं जबकि 36 मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच 36 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी हैं,जिसमें

इंग्लैंड ने जीतीं : 19 सीरीज
भारत ने जीतीं : 12 सीरीज
ड्रॉ रहीं : 5 सीरीज


भारत ने इंग्लैंड में कुल 19 टेस्ट सीरीज खेलीं, जिनमें से भारत सिर्फ 3 सीरीज ही जीतने में सफल रहा है. 2 सीरीज ड्रॉ रहीं  हैं और 14 में हार झेलने पड़ी है. भारत ने इंग्लैंड में आखिरी बार टेस्ट सीरीज 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में जीती थी.

तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी से होगा सीरीज का आगाज

इस बार टेस्ट सीरीज को एक नई पहचान दी गई है. इसे अब "तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी" के नाम से जाना जाएगा. यह नाम भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के सम्मान में रखा गया है.

गुरुवार को इस ट्रॉफी का औपचारिक अनावरण सचिन और एंडरसन ने खुद किया. यह सीरीज अब दोनों देशों के टेस्ट इतिहास की सबसे फेमस सीरीज में से एक बन गई हैं,जिसका सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

शुभमन गिल बनाम बेन स्टोक्स

विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया इस बार एक नई शुरुआत कर रही है. 25 साल के शुभमन गिल पहली बार टेस्ट कप्तानी संभाल रहे हैं. वहीं इंग्लैंड की अगुवाई 34 वर्षीय ऑलराउंडर बेन स्टोक्स कर रहे हैं, जिनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है.

गिल के सामने चुनौती सिर्फ टीम को संभालने की नहीं है, बल्कि इंग्लैंड की जमीन पर 18 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतने की उम्मीदों को पूरा करने की भी है.


 मैच की डिटेल्स

पहला टेस्ट – भारत vs इंग्लैंड

तारीख – 20 से 24 जून

स्थान – हेडिंग्ले, लीड्स

टॉस – दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

मैच का समय – दोपहर 3:30 बजे

कहां देखें लाइव?

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा

सोनी स्पोर्ट्स 1 (इंग्लिश)
सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिन्दी)
सोनी स्पोर्ट्स 4 (तमिल और तेलूगु)
सोनी स्पोर्ट्स 5

लाइव स्ट्रीमिंग

जियो हॉटस्टार ऐप

भारत की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उपकप्तान), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पॉप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन का एक्सीलेटेड राउंड शुरू, RCB में शामिल हुईं जेस जोनासन
LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन का एक्सीलेटेड राउंड शुरू, RCB में शामिल हुईं जेस जोनासन
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget