एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st Test: हैदराबाद में अश्विन-जडेजा का रहा है शानदार रिकॉर्ड, पढ़ें कैसे इंग्लैंड को सकता है नुकसान

India vs England: भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने हैदराबाद में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. इन दोनों का यहां रिकॉर्ड अच्छा रहा है.

India vs England: भारत-इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है. इसका पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां टीम इंडिया को इंग्लैंड से कड़ी टक्कर मिलने वाली है. हालांकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम भी इस मुकाबले की तैयारी कर चुकी है. उसके पास कई घातक हथियार हैं. रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा उसके लिए अहम साबित हो सकते हैं. इन दोनों का हैदराबाद में अच्छा रिकॉर्ड रहा है.

टीम इंडिया के लिए अश्विन और जडेजा कई मौकों पर खतरनाक बॉलिंग कर चुके हैं. ये दोनों रन बनाने में भी माहिर हैं. भारत के लिए टेस्ट में हैदराबाद में अश्विन ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. उन्होंने महज 4 टेस्ट मुकाबलों में 27 विकेट झटके हैं. वहीं जडेजा ने 3 मैचों में 15 विकेट हासिल किए हैं. जडेजा संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. उमेश यादव ने भी 3 मैचों में 15 विकेट लिए हैं. अश्विन का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 31 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है. वहीं जडेजा ने 78 रन देकर 4 विकेट लिए. यह उनका बेस्ट परफॉर्मेंस रहा है.

जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए काफी पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी. वे नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में थे. टीम इंडिया के खिलाड़ियों को 20 जनवरी तक हैदराबाद पहुंचने के लिए कहा गया था. यहां टेस्ट मैच से पहले चार दिन का प्रैक्टिस सेशन आयोजित हो रहा है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जाएगी.

बता दें कि भारत ने जडेजा और अश्विन के साथ ही अक्षर पटेल को भी टीम में रखा है. स्पिनर कुलदीप यादव को भी शुरुआती दो मैचों के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार, आवेश खान और मोहम्मद सिराज भी बॉलिंग अटैक का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें : WATCH: सैम बिलिंग्स ने ILT20 में पकड़ा हैरान करने वाला कैच, बल्लेबाज समेत फैंस को नहीं हुआ यकीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget