एक्सप्लोरर

IND vs ENG: लीड्स में शतक जड़ने के बाद किस पर निकला केएल राहुल का गुस्सा? कह दिया कुछ ऐसा जो सुनकर चौंक जाएंगे

KL Rahul Press Conference: भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) पहले टेस्ट के चौथे दिन केएल राहुल ने शानदार शतक ठोका. दिन का खेल खत्म होने के बाद वह प्रेस कांफ्रेंस में आए, जानिए उन्होंने क्या कहा.

IND vs ENG 1st Test: केएल राहुल वो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने दोनों पारियों में सबसे मुश्किल समय में अच्छी बल्लेबाजी की. दूसरी पारी में उन्होंने शतक जड़ा और भारत के लिए सबसे ज्यादा रन (137) बनाए. दिन का खेल खत्म होने के बाद वह प्रेस कांफ्रेंस में आए, उन्होंने अपनी बैटिंग पोजीशन पर बात की और कुछ ऐसा कहा जो वायरल होने लगा.

हमने देखा है कि पिछले कई समय से केएल राहुल की बैटिंग पोजीशन कन्फर्म नहीं रहा है, उनका क्रम बदलता रहा. हालांकि सबसे ज्यादा उन्होंने बतौर ओपनर ही खेला. इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट में राहुल को यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिला. उन्होंने पहली पारी में 42 और दूसरी पारी में 137 रन बनाए.

केएल राहुल ने क्या कहा?

लीड्स टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए केएल राहुल ने कहा कि बीते कुछ सालों में वह भूल गए थे कि वह किस बल्लेबाजी क्रम में सहज महसूस करते हैं. उन्हें कभी पारी की शुरुआत करने तो कभी 3 और कभी 6 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. इससे सवाल बना कि क्या राहुल पहले अपने बल्लेबाजी क्रम को बदलते रहने से खुश नहीं थे, लेकिन उन्होंने इसके बाद कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई वो मैंने निभाई. इससे राहुल को खुद को चैलेंज करने का मौका मिला. राहुल ने कहा कि, "पिछली कुछ सीरीज में बतौर ओपनर अपने रोल का आनंद उठा रहा हूं."

केएल राहुल इससे पहले कई बार अपनी बैटिंग पोजीशन को लेकर बात कर चुके हैं, वह कहते आए हैं कि उन्हें बैटिंग पोजीशन से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता वो तो बस खेलना चाहते हैं फिर चाहे किसी भी पोजीशन पर हो. राहुल के टेस्ट करियर की बात करें तो 58 मैचों की 101 पारियों में उन्होंने 3257 रन बनाए हैं, इसमें 9 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं.

केएल राहुल ने किस पोजीशन पर कितने रन बनाए

101 पारियों में से सबसे ज्यादा केएल राहुल ने बतौर ओपनर ही खेला. उन्होंने 85 बार भारत के लिए टेस्ट में ओपन किया, इसमें कुल 2982 रन बनाए. ओपन करते हुए उन्होंने 8 शतक जड़े और 7 बार डक आउट हुए. इसके आलावा उन्होंने 3 नंबर पर 7 बार, चौथे नंबर पर 2 और छठे नंबर पर 9 बार बल्लेबाजी की.

  • बतौर ओपनर- 85 पारियों में 2982 रन
  • तीसरे नंबर पर- 7 पारियों में 112 रन
  • चौथे नंबर पर- 2 पारियों में 86 रन 
  • छठे नंबर पर- 9 पारियों में 234 रन 

रोमांचक रहेगा इंडिया बनाम इंग्लैंड पांचवे दिन का खेल

आज, 24 जून को भारत बनाम इंग्लैंड लीड्स टेस्ट का आखिरी दिन है. इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन चाहिए और भारतीय टीम को 10 विकेट. राहुल ने इसको लेकर कहा कि ये दिलचस्प दिन होगा. ये किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की तरह होगा. विकेट पहले की तुलना में मुश्किल नजर आ रहा है और हम जितना  होगा उतना दबाव बनाने की कोशिश करेंगे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG Test Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल लौटे पवेलियन; केएल राहुल-सुदर्शन क्रीज पर मौजूद
Live: भारत का पहला विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल लौटे पवेलियन; केएल राहुल-सुदर्शन क्रीज पर मौजूद
महाराजा ट्रॉफी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे केएल राहुल, करुण नायर बने सबसे महंगे खिलाड़ी
महाराजा ट्रॉफी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे केएल राहुल, करुण नायर बने सबसे महंगे खिलाड़ी
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
T20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर के सामने होंगी 3 बड़ी चुनौतियां, आसान नहीं है राह
T20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर के सामने होंगी 3 बड़ी चुनौतियां, आसान नहीं है राह

वीडियोज

Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
छात्रों को नहीं होगी परेशानी! NEET री-एग्जाम के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश
छात्रों को नहीं होगी परेशानी! NEET री-एग्जाम के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश
Embed widget