एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा. जानिए इस टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

England Playing 11 Vs India 1st Test: इंग्लैंड क्रिकेट टीम बहुत जल्द भारत दौरे पर आने वाली है. भारत में अंग्रेज पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जानिए पहले टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

भारत और इंग्लैंड के बीच 25 से 29 जनवरी के बीच पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट 2 से 6 फरवरी के बीच विशाखापट्टनम में और तीसरा टेस्ट मैच 15 से 19 फरवरी के बीच राजकोट में खेला जाएगा. सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैच रांची और धर्मशाला में खेले जाएंगे. रांची टेस्ट 23 से 27 फरवरी और धर्मशाला टेस्ट 7 से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा. 

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो जैक क्रॉली और बेन डकेट पारी की आगाज़ कर सकते हैं. इसके बाद तीन नंबर पर उपकप्तान ओली पोप और चार नंबर पर दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का खेलना तय है. फिर कप्तान बेन स्टोक्स खेलेंगे. इसके बाद जॉनी बेयरस्टो विकेटकीपर की भूमिका अदा कर सकते हैं. हालांकि, टीम में बेन फोक्स भी एक विकल्प हैं. 

गेंदबाजी की बात करें तो ऑफ स्पिनर जैक लीच का खेलना तय है, लेकिन मैच हैदराबाद में है, ऐसे में इंग्लिश टीम अंतिम ग्यारह में तीन तेज गेंदबाजों को जगह दे सकती है. ऐसे में जेम्स एंडरसन, ओली रॉबिन्सन और मार्क वुड एक्शन में दिख सकते हैं. हालांकि, वुड की जगह गस एटकिंसन को भी मौका दिया जा सकता है. 

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन-  जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जैक लीच, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन और मार्क वुड. 

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम- बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड. 

यह भी पढ़ें-

Ram Mandir: 'मेरे रामलला विराजमान हो गए...', पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने राम मंदिर पर दिया बयान; तस्वीर शेयर कर जीता दिल

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget