एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: कभी कुलदीप यादव को बताया गया था नंबर वन गेंदबाज, अब तीसरे स्पिनर के तौर पर भी नहीं मिली जगह

IND Vs ENG: कुलदीप यादव ने दो साल पहले सिडनी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट हासिल किए थे. लेकिन शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने कुलदीप यादव को पिछले दो साल से टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं दिया है. कुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने से फैंस नाराज हैं.

IND Vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हुआ है. पहले टेस्ट में कप्तान विराट कोहली ने स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाकर चौंकाने वाला फैसला लिया. अश्विन के अलावा पहले टेस्ट में सुंदर और नदीम को टीम में जगह मिली है. लेकिन कुलदीप यादव को टीम में शामिल नहीं करने की वजह से क्रिकेट एक्सपर्ट समेत फैंस हैरान हैं.

टॉस से पहले तक कुलदीप यादव का खेलना तय माना जा रहा था. अक्षर पटेल की चोट ने हालांकि सारे समीकरण को बदलकर रख दिया. टीम मैनेजमेंट ने नदीम को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया. नदीम को टीम में शामिल करने वाला फैसला इसलिए भी हैरान करने वाला था क्योंकि वह स्टैंडबाई प्लेयर के तौर पर टीम के साथ जुड़े थे.

कुलदीप को आस्ट्रेलिया दौरे पर एक भी टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने आस्ट्रेलिया से आने के बाद कहा थ कि कि कुलदीप भारत में खेलेंगे. अरुण ने भी कहा कि कुलदीप भारत में खेलेंगे. उन्होंने कहा था कि कुलदीप आस्ट्रेलिया में इसलिए नहीं खेले क्योंकि टीम प्रबंधन ने मैदान के हिसाब से खिलाड़ी चुनने की रणनीति अपनाई थी. कोहली ने भी इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप यादव को मौका देने की बात कही थी.

शानदार रहा है कुलदीप यादव का रिकॉर्ड

कुलदीप ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर सिडनी में खेला था और उस मैच में उन्होंने 31.5 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 99 रन खर्च कर 5 विकेट झटके थे. इस परफॉर्मेंस के बाद कोच रवि शास्त्री ने कुलदीप यादव को विदेशी धरती पर अपना नंबर वन स्पिनर बताया था.

चेन्नई का एमए चिदंबरम मैदान स्पिनरों के लिए काफी मददगार रहा है और कुलदीप यादव गेंद को टर्न कराने में माहिर हैं, ऐसे में वह इंग्लैंड की टीम के लिए मुसीबत का सबब बन सकते थे. कुलदीप यादव ने 6 टेस्ट मैचों में 24.12 की औसत से 24 विकेट झटके हैं जबकि इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6-119 है.

IPL Auction 2021: मिशेल स्टार्क और जो रूट समेत ये स्टार खिलाड़ी नीलामी में नहीं लेंगे हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget