एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st T20I: रोहित शर्मा और केएल राहुल करेंगे ओपनिंग, जानें टीम इंडिया की संभावित Playing XI

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और राहुल तेवतिया को टीम इंडिया में जगह मिली है, लेकिन इन तीनों का ही पहले मुकाबले में खेलना मुश्किल है.

IND vs ENG 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज शाम सात बजे से मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टी20 क्रिकेट में दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि इस मैच में हमें कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

टेस्ट सीरीज में भले ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड को आसानी से हरा दिया, लेकिन टी20 सीरीज में इंग्लिश टीम विराट सेना के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. मौजूदा इंग्लैंड टीम के 11 में से 10 खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हैं, ऐसे में उनके पास इंडियन कंडीशंस का अच्छा खासा अनुभव है. पेपर पर इंग्लैंड काफी मज़बूत दिख रही है, लेकिन मेज़बान भारत पहले टी20 में बतौर फेवरेट उतरेगा.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में इंडिया और इंग्लैंड के बीच हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों टीमें इस फॉर्मेट में अब तक 14 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इसमें दोनों ही टीमों को सात-सात जीत मिली है. वहीं भारतीय सरज़ीमन पर इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ अब तक कुल छह मच खेले हैं, जिसमें उसे तीन मैचों में जीत और तीन मैचों में हार मिली है.

सूर्यकुमार, ईशान किशन और राहुल तेवतिया को करना होगा इंतजार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और राहुल तेवतिया को टीम इंडिया में जगह मिली है, लेकिन इन तीनों का ही पहले मुकाबले में खेलना मुश्किल है. हालांकि, अक्षर पटेल की लंबे वक्त के बाद टीम में वापसी हो सकती है. पिच को देखते हुए यह माना जा रहा है कि विराट कोहली इस मैच में तीन स्पिनर्स को अंतिम ग्यारह में शामिल कर सकते हैं. इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करेंगे, लेकिन वह छठे गेंदबाजी विकल्प के लिए खेलेंगे.

केएल राहुल और रोहित शर्मा करेंगे ओपनिंग

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि पहले टी20 में उप कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे. ऐसे में यह साफ है कि शिखर धवन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी. वहीं मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है, क्योंकि ऋषभ पंत की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वह हार्दिक पांड्या के साथ मैच फिनिशर की भूमिका अदा करेंगे. अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल के रूप में भारत तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ इंग्लिश टीम का सामना कर सकता है. वहीं तेज गेंदबाजी विभाग भुवनेश्वर कुमार और दीपक चहर के जिम्मे रह सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चहर, भुवनेश्वर कुमार और अक्षर पटेल/नवदीप सैनी/टी नटराजन.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG 1st T20I: आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा पहला टी20, शाम 7 बजे शुरू होगा मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
EXCLUSIVE: अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget