एक्सप्लोरर

IND Vs County XI: भारत बेहद मजबूत स्थिति में, केएल राहुल ने जड़ा शतक, जडेजा ने भी लगाई शानदार फिफ्टी

IND Vs County XI: काउंटी इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच में केएल राहुल ने शतक लगाया है. इंडिया पहले दिन 9 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाने में कामयाब हुआ है.

India Tour of England: इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम ने काउंटी सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ शानदार शुरुआत की है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत केएल राहुल के शतक और रविद्र जडेजा की फिफ्टी की बदौलत बेहद मजबूत स्थिति में है. काउंटी सिलेक्ट इलवेन के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम एकमात्र अभ्यास मैच खेल रही है. इसमें कप्तान विराट कोहली चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह रोहित शर्मा कमान संभाल रहे हैं. स्टंप्स तक जसप्रीत बुमराह तीन और मोहम्मद सिराज एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. काउंटी एकादश की ओर से क्रैग माइल्स ने तीन विकेट लिए जबकि लिंडन जेम्स और लियाम पैटरसन व्हाइट को दो-दो विकेट मिला तथा जैक कारसन को अबतक एक विकेट मिला है.

इससे पहले, इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. लेकिन उसे रोहित (9) के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद मयंक अग्रवाल भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 35 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए.

राहुल और जडेजा ने संभाला मोर्चा

चेतेश्वर पुजारा भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके और 47 गेंदों पर दो चौकों के सहारे 21 रन बनाकर तीसरे बल्लेबाजी के रूप में आउट हुए. नए बल्लेबाज के रूप में उतरे हनुमा विहारी ने कुछ देर क्रीज पर बिताया लेकिन वह भी 71 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

हालांकि, इसके बाद राहुल ने जडेजा के साथ मिलकर इंडियंस की पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की. यह साझेदारी और बड़ी होती उससे पहले ही राहुल 150 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 101 रन बनाकर रिटायर आउट हो गए. फिर जडेजा ने एक छोर से पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्कोर तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई.

जडेजा जहां एक छोर से पारी को संभाले रहे थे वहीं दूसरे छोर से पहले शार्दुल ठाकुर (20) और फिर अक्षर पटेल (0) ने अपने विकेट गंवा दिए. जडेजा भी इसके कुछ देर बाद माइल्स का शिकार बन 146 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के के सहारे 75 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दिन का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले उमेश यादव (12) नौंवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए.

IND vs SL: दीपक चाहर ने भारत को जिताई हारी हुई बाज़ी, कोहली बोले- जबरदस्त परफॉर्मेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget