एक्सप्लोरर

IND vs BAN 2nd Test: भारत ने 347 रनों पर की अपनी पहली पारी घोषित, 9 विकेट गंवाकर टीम इंडिया ने हासिल की 241 रनों की बढ़त

विराट का साथ निभाने इसके बाद साहा आए और दोनों ने मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाने के काम किया लेकिन तभी इबादत हुसैन की एक गेंद पर विराट ने शॉट लगाया जिसे इस्लाम ने हवा में लपक लिया.

भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी घोषित हो चुकी है. यहां टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 347 रन बनाए जब विराट ने पारी घोषित कर दी. टीम को बांग्लादेश पर 241 रनों की बढ़त मिली है. दूसरे दिन 174 रनों के बाद से भारतीय टीम ने खेलना शुरू किया था. इस दौरान विराट और रहाने क्रीज पर जमे थे. रहाने ने अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन वो विराट का ज्यादा साथ नहीं दे पाए और तुरंत की कैच आउट हो गए. इसके बाद विराट का साथ देने जडेजा आए. दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया. जडेजा थोड़ा धीमा जरूर खेल रहे थे लेकिन तभी 12 रनों के स्कोर पर गेंद को छोड़ने के चक्कर में वो क्लीन बोल्ड हो गए. इस दौरान विराट ने अपने करियर का 27वां टेस्ट शतक पूरा किया. वहीं वो सबसे तेजी से 5000 रन बनाने वाले वो पहले टेस्ट कप्तान भी बन गए. विराट ने गुलाबी टेस्ट में भी इतिहास रचा और भारत की तरफ से पहले बल्लेबाज बन गए जिन्होंने डे नाइट टेस्ट में शतक जड़ा है. विराट का साथ निभाने इसके बाद साहा आए और दोनों ने मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाने के काम किया लेकिन तभी इबादत हुसैन की एक गेंद पर विराट ने शॉट लगाया जिसे इस्लाम ने हवा में लपक लिया. इस कैच को देखकर फैंस के साथ विराट भी चौंक गए. विराट ने सबसे ज्यादा 136 रन बनाए. इसके बाद बाकी खिलाड़ी आया राम गया राम होते चले गए और धीरे धीरे सभी खइलाड़ी पवेलियन लौटते चले गए. इस दौरान साहा क्रीज पर जमे रहे. लेकिन अश्विन, उमेश यादव, ईशांत शर्मा कोई भी उनका साथ नहीं दे पाया. अंत में शमी और साहा ने पारी को संभाला लेकिन तभी कप्तान कोहली ने पारी को 347 रनों पर घोषित कर दिया. अब टीम इंडिया के पास 241 रनों की बढ़त है. आज मैच का दूसरा दिन है. अब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी करने आएगी. बांग्लादेश की तरफ से अल अमीन और इबादत ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget